क्रिकेट विश्व कप: भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज
वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच पर डीसीपी प्रवीण मुंधे ने कहा कि यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 नवंबर को होने वाले भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच को देखने आने वाले सभी दर्शकों के लिए मुंबई पुलिस का एक संदेश है. सबसे पहले हम 100% दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद कर रहे हैं तो सुरक्षा जांच के कारण अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए सभी को समय पर स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी जाती है. मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, लेकिन स्टेडियम सुबह 11 बजे से ही प्रवेश के लिए खुल जाएगा. दूसरा- दर्शकों को बैग, पावर बैंक, पानी की बोतलें, सिक्के, लाइटर, माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुएं, सिगरेट, गुड़का जैसे तंबाकू उत्पाद और आपत्तिजनक झंडे, बैनर या पंपलेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी.