Breaking News: हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, यमुना नगर और अंबाला में 9 लोगों की मौत

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर सामने आया है. आततक की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के यमुना नगर और अंबाला में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

NIA ने 1.34 करोड़ रुपये जब्त किए

NIA ने मादक पदार्थ बरामदगी मामले में अमृतपाल सिंह से जुड़े 1.34 करोड़ रुपये जब्त किए

10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

दिल्ली में जारी की गई यातायात एडवाइजरी

धनतेरस और दिवाली त्योहार को लेकर दिल्ली में यातायात एडवाइजरी जारी की गई है.

10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

उदयपुर में गरजे पीएम मोदी

राजस्थान के उदयपुर में पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहाकि यहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए PFI जैसे आतंकवादी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं. आतंकियों से हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी. क्या हम राजस्थान को बर्बाद होने देंगे? राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं, अगर यहां कांग्रेस की सरकार रही तो ये और बढ़ेगा.

10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

4 दिसंबर से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने यानी दिसंबर से शुरू हो रहा है. संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने यानी दिसंबर से शुरू हो रहा है. 4 दिसंबर से शुरू होकर सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा. विंटर सेशन भी काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार है. शीतकालीन सत्र 19 दिनों का होगा जिसमें 15 बैठकें होंगी.

10:08 PM. 9 Nov 23 10:08 PM. 9 Nov

कांग्रेस सांसद परणीत कौर ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट डाला

महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी में प्रस्ताव पास हो गया है. रिपोर्ट के पक्ष में 6 वोट पड़े हैं और विरोध में 4 वोट. कांग्रेस सांसद परणीत कौर ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट डाला है. वहीं, सूत्रों का कहना है कि एलएस एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है.

4:24 PM. 9 Nov 23 4:24 PM. 9 Nov

बसपा सांसद दानिश अली ने कहा-इस देश में दो कानून नहीं हो सकते

पैसे लेकर सवाल पूछने के मामलेे में आज लोकसभा अध्यक्ष के सामने एथिक्स कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. कमेटी ने एक ड्राॅफ्ट तैयार किया है, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि इसमें महुआ मोइत्रा की सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है. इसपर बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि देश में दो कानून नहीं सकते हैं. विपक्षी सांसदों ने जांच को एकतरफा बताया है.

4:24 PM. 9 Nov 23 4:24 PM. 9 Nov

तेलंगाना के मंत्री केटीआर राव वाहन की छत से गिरे

तेलंगाना के मंत्री केटीआर राव एक चुनावी रैली के दौरान वाहन की छत से गिर गए. वे निजामाबाद जिले में एक चुनावी रैली कर रहे थे, उसी दौरान ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया और वे वाहन की छत से गिर गए.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज की अरविंद केजरीवाल की याचिका

गुजरात हाई कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री का खुलासा न करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की समीक्षा याचिका खारिज कर दी.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

लोकसभा अध्यक्ष की ओर से मेरे पिछले पत्र का कोई जवाब नहीं मिला

अपने खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के बीच, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष की ओर से मेरे पिछले पत्र का कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन फिर भी मैं इसे रिकॉर्ड पर रख रही हूं.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ जवान की मौत

बीएसएफ की ओर से बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ इलाके में 8-9 नवंबर की दरमियानी रात को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

अगले चार महीने हमें बदनाम करने की साजिश की जाएगी, बोलीं महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगले चार महीने हमें बदनाम करने की साजिश की जाएगी लेकिन हम डिगेंगे नहीं…इस बीच पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मोइत्रा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण की समस्या पर सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या पर चर्चा के लिए सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. अधिकारियों ने बताया कि मंत्रियों की यह बैठक दिल्ली सचिवालय में दोपहर साढ़े 12 बजे होगी.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे को निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया

सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की निगरानी के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए सुनवाई अदालतों को एक समान दिशानिर्देश देना मुश्किल होगा. शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट से जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक सुनवाई की निगरानी के लिए विशेष पीठ गठित करने को कहा है. आपराधिक प्रकारणों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमों पर हाई कोर्ट विशेष निचली अदालतों से स्थिति रिपोर्ट मांग सकते हैं.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर आयकर छापेमारी

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद और खम्मम में कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर तलाशी ली. रेड्डी खम्मम जिले की पलैर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में टीआरएफ आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के काठोहलान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गई और इसमें अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

पाकिस्तानी रेंजरों ने की रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है. कल देर रात पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की गई है. स्थानीय निवासी नरिंदर कौर ने कहा कि गोलीबारी रात में शुरू हुई. सुबह 4 बजे के आसपास यह बंद हुई. हम अपने बच्चों के साथ स्टोर रूम में सो रहे थे.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंत्री गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर हमला

छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर देर रात हमला हुआ. यह हमला बेमेतरा में किया गया. जानकारी के अनुसार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर बुधवार पत्थरों से हमला किया गया है. कांग्रेस प्रत्याशी देर रात झाल गांव से लौट रहे थे.

2:05 PM. 9 Nov 23 2:05 PM. 9 Nov

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक टेंट गोदाम में लगी आग

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक टेंट गोदाम में आग लगने की खबर है. दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा…

6:50 AM. 9 Nov 23 6:50 AM. 9 Nov

शोपियां एनकाउंटर में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

शोपियां एनकाउंटर को लेकर कश्मीर ज़ोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >