BREAKING NEWS : बिहार में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया गया

BREAKING NEWS : आज सुबह सात बजे से दिल्ली में 169 दिन के बाद मेट्रो सेवा शुरू गयी है. है. इसके लिए गाइडलाइन जारी किये गये है और सारी तैयारी कर ली गयी है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन में राज्यपालों को संबोधित करेंगे. सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती से आज फिर एनसीबी पूछताछ कर सकती है. वहीं बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है आज जदयू की डिजिटल रैली है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे, वहीं कांग्रेस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में सम्मेलन की शुरुआत करेगी. आज लोजपा की बैठक है. आईपीएल 2020 का शिड्‌यूल आने के बाद सभी टीम की तैयारी तेज हो गयी है. इसके साथ ही देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर का यह लाइव ब्लॉग-

Live Updates
6:41 PM. 7 Sept 20 1:11 PM. 7 Sept

बिहार में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया गया

बिहार में 30 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में आज गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी किया. छह सितंबर को लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो गयी थी.

6:41 PM. 7 Sept 20 1:11 PM. 7 Sept

भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 77.31 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से जंग जीतने वालों का दर 77.31 प्रतिशत हो गया है. पिछले 24 घंटे में 69,564 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और अबतक कुल 32.5 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

2:31 PM. 7 Sept 20 9:01 AM. 7 Sept

मुंबई में भूकंप, 102 किलोमीटर दूर था केंद्र

मुंबई में आज सुबह आठ बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र मुंबई से 102 किलोमीटर दूर था. यह जानकारी नेशनल सेंट्रल फॉर सिस्मोलॉजी ने दी.

1:14 PM. 7 Sept 20 7:44 AM. 7 Sept

रविवार को देश में आये कोरोना के 94 हजार केस

देश में कोरोना के आंकड़े डराने वाली स्थिति में पहुंच गये हैं. सोमवार को देश में कोरोना के 94 हजार केस सामने आये हैं. सितंबर महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने भयावह रूप ले लिया है और अब तो प्रतिदिन केस एक लाख के करीब पहुंचते जा रहे हैं.

12:45 PM. 7 Sept 20 7:15 AM. 7 Sept

दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू

आज सुबह सात बजे से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली मेट्रो सेवा को बहाल कर दिया है. रेलो और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सेवा शुरू हुई. मेट्रो सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

BREAKING NEWS : आज सुबह सात बजे से दिल्ली में 169 दिन के बाद मेट्रो सेवा शुरू गयी है. है. इसके लिए गाइडलाइन जारी किये गये है और सारी तैयारी कर ली गयी है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन में राज्यपालों को संबोधित करेंगे. सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती से आज फिर एनसीबी पूछताछ कर सकती है. वहीं बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है आज जदयू की डिजिटल रैली है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे, वहीं कांग्रेस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में सम्मेलन की शुरुआत करेगी. आज लोजपा की बैठक है. आईपीएल 2020 का शिड्‌यूल आने के बाद सभी टीम की तैयारी तेज हो गयी है. इसके साथ ही देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर का यह लाइव ब्लॉग-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >