Breaking News: बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी: पीएम मोदी

Breaking news, coronavirus update, covid-19, Rajasthan Politics: देश-दुनिया में कोराना संक्रमण का संकट बरकरार है. नये मामलों में लगातार तेजी आ रही है. अमेरिका में भारी विरोध एवं कोर्ट की दखल के बाद ट्रंप प्रशासन ने फैसला किया है कि वह ऑनलाइन क्लास करने वाले विदेशी छात्रों पर किसी भी तरह का वीजा प्रतिबंध नहीं लगाएगा. इधर, देश में छाए कोरोना संकट के बीच राजस्थान में सियासी भूचाल आया हुआ है. राजस्थान के डिप्टी सीएम पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए सचिन पायलट आज सुबह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. देश-दुनिया की हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
2:14 PM. 15 Jul 20 2:14 PM. 15 Jul

रक्षा मंत्री राजनाथ का लद्दाख दौरा 17-18 जुलाई को

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17-18 जुलाई को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरे में रक्षा मंत्री लेह-लद्दाख भी जाएंगे और फॉर्वड लोकेशन का जायजा लेंगे. आर्मी चीफ भी इस दौरे में उनके साथ होंगे.

7:19 PM. 15 Jul 20 7:19 PM. 15 Jul

केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट किया पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी के समाधि स्थल की दिव्यता बढ़े, स्वच्छता को केंद्र में रखकर और व्यापक विकास हो, इन पर भी बात हुई. मुझे विश्वास है कि बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी. केदारनाथ धाम से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

12:31 PM. 15 Jul 20 12:31 PM. 15 Jul

केजरीवाल बोले- कोरोना से अकेले लड़ते तो हम फेल हो जाते

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अनुमान के अनुसार दिल्ली में 15 जुलाई तक 2.25 लाख कोरोना मामलों की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन एकजुट प्रयासों के बाद आज के मामले उस भविष्यवाणी के आधे हैं. आज हमारे पास 1.15 लाख मामले हैं. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 से अकेले लड़ती तो फेल हो जाती. यही कारण है कि हम केंद्र सरकार, गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक संगठनों सहित सभी के पास गए. मैं भाजपा और कांग्रेस सहित सभी दलों को धन्यवाद देता हूं.

12:31 PM. 15 Jul 20 12:31 PM. 15 Jul

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी सचिन पायलट मामले में बयान

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सचिन पायलट मामले में बयान दिया. उन्होंने अपने मित्र और सहयोगी स्व. माधव राव सिंधिया और स्व. राजेश पायलट को याद करते हुए कहा उन दोनों ने पार्टी और देश के लिए इतना योगदान दिया. उनके बेटों ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश और सचिन पायलट को राजस्थान में कांग्रेस ने बहुत सम्मान दिया. बेहद कम उम्र में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर बैठाया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन नौजवानों में सब्र नहीं है.

12:31 PM. 15 Jul 20 12:31 PM. 15 Jul

स्किल इंडिया मिशन की 5वीं वर्षगांठ पर आज PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर वीडियो के जरिए संबोधन करेंगे. साथ ही स्किल इंडिया मिशन की स्थापना के 5 साल पूरे होने के मौके पर इसे चिन्हित करने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से एक डिजिटल कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जा रहा है. स्किल इंडिया मिशन केंद्र सरकार की वे पहल है जिसमें युवाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत की गई थी जो उन्हें अपने काम के माहौल में अधिक रोजगारपरक बनाती है.

12:31 PM. 15 Jul 20 12:31 PM. 15 Jul

पायलट ने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया

राजस्थान के डिप्टी सीएम पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए सचिन पायलट ने उन कयासों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल होंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से ये खबर दी है. पायलट ने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

12:31 PM. 15 Jul 20 12:31 PM. 15 Jul

देहरादून में इमारत गिरी, 3 शव निकाले गए

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इमारत गिरी, 3 शव निकाले गए, तीन को जिंदा निकाला गया. राहत और बचाव कार्य जारी

8:42 AM. 15 Jul 20 8:42 AM. 15 Jul

संयुक्‍त राष्‍ट्र में 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे भाषण

17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के 75वें स्‍थापना दिवस की पूर्व संध्‍या पर पीएम मोदी का संबोधन होगा. सुरक्षा परिषद में भारत की जीत के बाद यूएन में पीएम का पहला भाषण होगा.

8:42 AM. 15 Jul 20 8:42 AM. 15 Jul

भारत-चीन सैन्य कमांडरों की बैठक साढ़े 14 घंटे तक चली

भारत-चीन सैन्य कमांडरों की बैठक 14 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू हुई और साढ़े 14 घंटे बाद रात दो बजे(15 जुलाई) को खत्म हुई. इसमें तनाव वाले इलाकों में चीनी सेना के पीछे हटने पर चर्चा हुई. अभी चीनी सेना पैंगॉन्ग इलाके के फिंगर-5 पर डटी है. भारतीय सेना ने अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल करने की मांग की है.

7:29 AM. 15 Jul 20 7:29 AM. 15 Jul

आज दिल्ली में पायलट करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान के डिप्टी सीएम पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए सचिन पायलट आज सुबह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राजस्थान के पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने सीधे तौर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह अपनी बात रख सकते हैं.राजस्थान के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पहली बार होगा, जब सचिन पायलट बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखेंगे.

7:29 AM. 15 Jul 20 7:29 AM. 15 Jul

अमेरिका में विदेशी स्टूडेंट्स को राहत

विदेशी छात्रों से वीजा वापस लेने के डोनाल्ड ट्रंप सरकार के फैसले का कई विश्वविद्यालयों ने विरोध किया और कानूनी कार्यवाही की. इसके बाद अमेरिकी सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है. ट्रंप सरकार ने कहा था कि जो छात्र ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हैं उनको अपने देश वापस जाना होगा.

मुख्य बातें

Breaking news, coronavirus update, covid-19, Rajasthan Politics: देश-दुनिया में कोराना संक्रमण का संकट बरकरार है. नये मामलों में लगातार तेजी आ रही है. अमेरिका में भारी विरोध एवं कोर्ट की दखल के बाद ट्रंप प्रशासन ने फैसला किया है कि वह ऑनलाइन क्लास करने वाले विदेशी छात्रों पर किसी भी तरह का वीजा प्रतिबंध नहीं लगाएगा. इधर, देश में छाए कोरोना संकट के बीच राजस्थान में सियासी भूचाल आया हुआ है. राजस्थान के डिप्टी सीएम पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए सचिन पायलट आज सुबह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. देश-दुनिया की हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >