Breaking News: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मारपीट के मामले में एक साल की सजा

चीन के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग विमान के सभी 132 यात्रियों एवं क्रू-मेंबर्स को मृत घोषित कर दिया गया है. पंजाब के जालंधर जिला के आदमपुर स्थित खुर्दपुर गांव में एक बैलून मिला है. कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ लांच करने जा रही है. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:49 AM. 27 Mar 22 11:19 PM. 26 Mar

MP पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मारपीट के मामले में एक साल की सजा सुनाई गयी है. उनके साथ छह अन्य को भी सजा सुनाई गयी. यह मामला दस साल पुराना है, हालांकि उन्हें 25 हजार के मुचलके पर जमानत भी दे दी गयी.

4:15 AM. 27 Mar 22 10:45 PM. 26 Mar

बीजेडी की सुलोचना दास भुवनेश्वर की पहली महिला मेयर बनीं

बीजू जनता दल की सुलोचना दास भुवनेश्वर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं हैं. सुलोचना दास ने भुवनेश्वर की जनता और प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर को स्मार्ट बनाने पर उनका जोर होगा.

4:15 AM. 27 Mar 22 10:45 PM. 26 Mar

अमेरिका के राष्ट्रपति ने पोलैंड के राष्ट्रपति से की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वारसॉ में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की. यूक्रेन संकट के बीच बाइडेन-डूडाकी मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है.

4:15 AM. 27 Mar 22 10:45 PM. 26 Mar

भारत आ रहे हैं नेपाल के प्रधानमंत्री

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा चार दिनकी भारत यात्रा पर आ रहे हैं. 1 अप्रैल को वह भारत पहुंचेंगे. 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे. उनका वाराणसी जानेका भी कार्यक्रम है. नेपाल के पीएम देउबा जुलाई 2021 में पीएम का पद संभालने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर आ रहे हैं.

4:15 AM. 27 Mar 22 10:45 PM. 26 Mar

पंजाब में मिला ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा बैलून

पंजाब के जालंधर जिला के आदमपुर स्थित खुर्दपुर गांव में एक बैलून मिला है. बड़े से इस बैलून पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत लगती है, क्योंकि पाकिस्तान से यह बैलून उड़कर इतनी दूर तक आयेगा, यह संभव नहीं है.

4:15 AM. 27 Mar 22 10:45 PM. 26 Mar

कांग्रेस का ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’

कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ लांच करने जा रही है. कांग्रेस का अभियान महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ होगा.

मुख्य बातें

चीन के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग विमान के सभी 132 यात्रियों एवं क्रू-मेंबर्स को मृत घोषित कर दिया गया है. पंजाब के जालंधर जिला के आदमपुर स्थित खुर्दपुर गांव में एक बैलून मिला है. कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल के बीच ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ लांच करने जा रही है. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >