Breaking News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का डेटशीट जारी
Copied link
Breaking News LIVE Updates : कृषि कानूनों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ, हंगामा को देखते हुए सदन की कर्रयवाही 10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. बजट पेश करने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, BSE सेंसेक्स में 979 अंकों की उछला, निफ्टी भी 356 अंक बढ़ा. देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,635 नए केस आये और 94 लोगों की मौत हुई है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कृषि बिल पर चर्चा की मांग कर रही विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रखा है. लोकसभा में कृषि बिेल को वापस लो का नारा गूंज रहा है.
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया को मिली बेल
किसान आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार मनदीप पुनिया को कोर्ट से जमानत मिल गयी है. उन्हें सिंघु बार्डर से 30 जनवरी को हिरासत में लिया गया था.
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
लोकसभा में कृषि कानूनों पर विपक्ष का हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कृषि बिल को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद स्पीकर ने शाम पांच बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी.
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हलधर भाजपा में शामिल
डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हलधर भाजपा में शामिल
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
पंजाब में भिड़े कांग्रेसी और अकाली दल के कार्यकर्ता, सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला
निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान आज पंजाब के जलालाबाद में कांग्रेस और अकाल्री दल के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गयी. इस झड़प में दोनों ओर से पत्थरबाजी की गयी और अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की गाड़ी पर भी हमला किया गया.
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
UGC-NET की परीक्षा मई में होगी, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
UGC-NET की परीक्षा मई में होगी, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
10:47 PM. 2 Feb 2110:47 PM. 2 Feb
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
कृषि कानूनों पर चर्चा को लेकर राज्यसभा में जमकर हुआ हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
4:34 PM. 2 Feb 214:34 PM. 2 Feb
सदन 11.30 तक के लिए स्थगित
कृषि कानूनों के चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राज्यसभा में मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की. सदन में विपक्ष की नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु हुई तो एक बार विपक्ष नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद सदन को 11.30 तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
4:34 PM. 2 Feb 214:34 PM. 2 Feb
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें