Breaking News: ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार का रोहतास जिला, भाई समेत दो भतीजों को तलवार से काटा

Breaking News Latest Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नॉर्थ ईस्ट के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा जाने डोमेनिका हाईकोर्ट ने दी है. मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकारों से बड़ी सभाओं पर रोक लगाने की अपील की है. झारखंड में दो और ब्लैक फंगस संक्रमितों की मौत. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

4:11 AM. 14 Jul 21 4:11 AM. 14 Jul

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, कल लेंगे शपथ

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंच गये हैं उनका शपथग्रहण समारोह कल रांची में आयोजित किया जायेगा.

4:11 AM. 14 Jul 21 4:11 AM. 14 Jul

नीट 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, पंजाबी और मलयाली को जोड़ा गया 

शिक्षा मंत्री ने आज यह जानकारी दी कि नीट 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. पंजाबी और मलयाली को जोड़ा गया है.

4:11 AM. 14 Jul 21 4:11 AM. 14 Jul

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतगणना पर कलकत्ता हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतगणना पर कलकत्ता हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी. गौरतलब है कि बंगाल चुनाव के दौरान इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव लड़ा था और ममता बनर्जी चुनाव हार गयी थीं.

4:11 AM. 14 Jul 21 4:11 AM. 14 Jul

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष कांवर यात्रा रद्द की

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष कांवर यात्रा रद्द कर दी है. इसकी वजह कोरोना महामारी को बताया गया है. गौरतलब है की कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

11:03 PM. 13 Jul 21 11:03 PM. 13 Jul

टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों से बात कर रहे हैंं. उन्होंने सबसे पहले रांची की दीपिका कुमारी से बात की.

11:03 PM. 13 Jul 21 11:03 PM. 13 Jul

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की विधवाओं को मिलेगा 1000 पेंशन

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की विधवाओं को 1000 रुपये पेंशन देने की घोषणा है.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

पी.चिदंबरम का मोदी सरकार पर तंज

पी.चिदंबरम का मोदी सरकार पर तंज, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी है महंगाई

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

केरल में जीका वायरस के मिले दो और मामले

केरल में जीका वायरस के मिले दो और मामले. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि दो नये मामले मिलने के बाद राज्य में जीका वायरस के कुल 21 मामले हो गए हैं.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

झारखंड में आईईडी विस्फोट

झारखंड में आईईडी विस्फोट में एक जवान और एक खोजी कुत्ता घायल (टीवी न्यूज)

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

पीएम मोदी ने हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले लोगों को दी बधाई

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि, लापरवाही से कोरोना में भारी उछाल आ सकता है, हमें सजग रहने की जरूरत. उन्होंने कहा कि, तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी इस बस सावधानी से ही रोका जा सकता है. उन्होंने टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट की बेहतर रणनीति से ज्यादा बेहतर काम होगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमें और सतर्क रहने की जरूरत है और लोगों को भी लगातार सतर्क करते रहना पड़ेगा.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

आईएमए ने सीएम धामी से की कावड़ यात्रा रद्द करने की मांग

आईएमए ने सीएम धामी से की कावड़ यात्रा रद्द करने की मांग

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

एम्स में रामरहीम 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत रामरहीम सिंह को दिल्ली एम्स में लाया गया है.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,443 नए मामले

बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,443 नए मामले, 2,020 मरीजों की हुई मौत

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत. 1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे यशपाल शर्मा

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

दिल्ली के द्वारका कोर्ट में गोलीबारी, एक की मौत 

दिल्ली के द्वारका कोर्ट में गोली चली है. कोर्ट के अंदर चेंबर में हुई है गोलीबारी. गोली चलने से एक शख्स की मौत हो गई है. इधर, पुलिस ने गोलीबारी में शामिल आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

शेयर बाजार में दिखी तेजी

शेयर बाजार में दिखी तेजी, 200 अंक की बढ़त के साथ खुला सेसेक्स

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

सरकार ने मंत्रिमंडल समितियों में किया फेरबदल

सरकार ने मंत्रिमंडल समितियों में फेरबदल किया है. स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्बानंद सोनोवाल को नई जिम्मेदारी दी गई है. इन्हें पीएम की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति में शामिल किया गया है.

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

आजम खान और उनके बेटे को भेजा जा रहा है सीतापुर जेल

आजम खान और उनके बेटे को भेजा जा रहा है सीतापुर जेल, तबीयत खराब होने के क���रण लखनऊ में चल रहा था इलाज. (टीवी न्यूज)

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

तेलंगाना कांग्रेस के सचिव कौशिक रेड्डी ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना कांग्रेस के सचिव कौशिक रेड्डी ने दिया इस्तीफा

8:03 PM. 13 Jul 21 8:03 PM. 13 Jul

दिल्ली पुलिस की एनकाउंटर में एक बदमाश घायल

दिल्ली पुलिस की एनकाउंटर में एक बदमाश घायल

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

पीएम मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी को लेकर आज पीएम मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. पीएम मोदी आज असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे.

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

झारखंड में दो और ब्लैक फंगस संक्रमितों की मौत

झारखंड में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) एक बार फिर डराने लगा है. संक्रमितों की संख्या में इजाफे के साथ इससे मरने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. बीते 24 घंटे में रांची में दो और संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी म्यूकर माइकोसिस बुलेटिन के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं. बुलेटिन के अनुसार, मेडिका व रेलवे हॉस्पिटल हटिया में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है.

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

कोरोना के थर्ड वेव को रोकना मुश्किल

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी राज्य सरकारों से बड़ी सभाओं पर रोक लगाने की अपील की है. आईएमए ने कहा है कि किसी भी महामारी के इतिहास को देखें तो यह कहा जा सकता है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आना नहीं रोका जा सकता है. ऐसे में हम अगर कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नहीं करेंगे तो यह हमारे लिए बहुत ही खतरनाक होगा.

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

गैराज की आड़ में पाल रहे थे विध्वंसक मंसूबे

यूपी एटीएस ने काकोरी क्षेत्र के दुबग्गा से जिन दो अलकायदा आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने सऊदी में रहते हुए आतंक की राह पकड़ी थी. भारत लौटे तो आठ साल से उनका गैराज उनके विध्वंसक मंसूबों की आड़ बना हुआ था. वह आतंकी गतिविधियां चलाते रहे लेकिन पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में विस्फोट से उनके संबंध ने एटीएस को उनका सुराग दे दिया. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को मिली जमानत

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमेनिका के हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. हाईकोर्ट ने उसे इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा जाने की इजाजत दे दी है. डोमेनिका कोर्ट ने सख्ती के साथ यह कहा है कि मेहुल चोकसी को सिर्फ मेडिकल ग्राउंड पर बेल दिया जा रहा है.

12:56 PM. 13 Jul 21 12:56 PM. 13 Jul

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Latest Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नॉर्थ ईस्ट के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा जाने डोमेनिका हाईकोर्ट ने दी है. मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकारों से बड़ी सभाओं पर रोक लगाने की अपील की है. झारखंड में दो और ब्लैक फंगस संक्रमितों की मौत. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >