Breaking News: उन्नाव में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ दुर्व्यवहार
Breaking News Live, 16 May 2021, Coroanvirus, Israel Hamas War, Latest Update: यूपी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित युवती को चढ़ा दी ग्लूकोज की 15 बोतल, युवती की मौत हो गई. बढ़ते कोरोना वायरस के बीच देश में ब्लैक फंगस का भी खतरा बढ़ता जा रहा है. देश के कई हिस्सों में इसके नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं. समुद्री तूफान ताऊ ते की दस्तक से भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति ने इजराइल के पीएम से फोन पर बात कर नागरिकों की मौत पर दुख जताया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
10:24 PM. 16 May 2110:24 PM. 16 May
उन्नाव में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ दुर्व्यवहार
उन्नाव में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ दुर्व्यवहार
10:22 PM. 16 May 2110:22 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में 17-18 को नहीं होगा वैक्सीनेशन
चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में 17-18 को नहीं होगा वैक्सीनेशन
8:45 PM. 16 May 218:45 PM. 16 May
महाराष्ट्र में कम हुए कोरोना केस, आज आये 34,389 नये मामले, 974 की मौत
महाराष्ट्र में कम हुए कोरोना केस, आज आये 34,389 नये मामले, 974 की मौत
8:45 PM. 16 May 218:45 PM. 16 May
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में आये 31,531 नये मामले , 403 की मौत
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में आये 31,531 नये मामले , 403 की मौत
6:35 PM. 16 May 216:35 PM. 16 May
दिल्ली में लाॅकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने जाने के बाद मेट्रो सेवा सस्पेंड
दिल्ली में लाॅकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने जाने के बाद मेट्रो सेवा सस्पेंड
6:35 PM. 16 May 216:35 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में वैक्सीनेशन रोका गया
चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में वैक्सीनेशन रोका गया
2:43 PM. 16 May 212:43 PM. 16 May
24 मई तक पाबंदियां
एमपी में कोरोना के नये केस में कमी आयी है, वहीं भोपाल में 24 मई तक पाबंदियां जारी रखने का सरकार ने फैसला किया है.
2:43 PM. 16 May 212:43 PM. 16 May
मोदी सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. दोनों ने कहा कि मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? अब हमें भी गिरफ्तार करो.
2:43 PM. 16 May 212:43 PM. 16 May
कम हुई कोरोना की रफ्तार
उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में लगातार कमी हुई है, बीते 24 घंटे में 12,547 नए केस आये हैं, कोरोना से हो रही मौतों में भी कमी आई है.
2:43 PM. 16 May 212:43 PM. 16 May
दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ा
दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है. अब 24 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां. बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया है
2:43 PM. 16 May 212:43 PM. 16 May
राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन पर पीएम ने जताया शोक
राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन पर पीएम ने जताया शोक जताया है.
10:54 AM. 16 May 2110:54 AM. 16 May
इजराइली सेना ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता के घर को बनाया निशाना
इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के एक शीर्ष नेता के घर पर हमला किया है. गाजा से इजराइल में हवाई हमले और रॉकेट दागे जाने के करीब एक हफ्ते बाद यह हमला किया गया.
10:54 AM. 16 May 2110:54 AM. 16 May
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव सातव का निधन
कोरोना वायरस ने कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव सातव की जान ले ली. जानकारी के अनुसार उनका इलाज महाराष्ट्र के पुणे अस्पताल में चल रहा था. रविवार तड़के उनके निधन की सूचना आई. राजीव सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे.
9:35 AM. 16 May 219:35 AM. 16 May
केरल पहुंची पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस
केरल पहुंची पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस, केरल को 118 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है.
9:35 AM. 16 May 219:35 AM. 16 May
तेल की कीमतों में इजाफा
फिर बढ़ी तेल की कीमतें, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 92.58 हुआ. वहीं, डीजल 83.22 रुपए बढ़ा.
9:35 AM. 16 May 219:35 AM. 16 May
गुजरात में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
चक्रवाती तूफान तौकते को देखते हुए गुजरात में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं.
6:52 AM. 16 May 216:52 AM. 16 May
झोलाछाप डॉक्टर की करतूत
यूपी के गौतमबुद्धनगर में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने बुखार से पीड़ित महिला की जान ले ली. डॉक्टर ने बुखार आने पर एक युवती को 15 बोतल ग्लूकोज चढ़ा दी. यहां तक की डॉक्टर ने उसकी कोरोना जांच भी नहीं कराई. मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
6:52 AM. 16 May 216:52 AM. 16 May
देश में बढ़ रहे है ब्लैक फंगस के मामले
कोरोना के कहर के साश साथ पूरे देश में ब्लैक फंगस का भी खतरा बढ़ता जा रहा है. अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में यह बीमारी की पहुंच हो गई है. म्यूकरमाइकोसिस के नाम से जाना जाने वाला ब्लैक फंगस संक्रमण म्यूकर नामक फंगस के कारण होता है. डायबिटीज के मरीज जिसे कोरोना संक्रमण है, उन्हें अगर स्टेरॉयड दिया जा रहा है उन्हें फंगस का खतरा ज्यादा रहेगा.
6:52 AM. 16 May 216:52 AM. 16 May
बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अधिक
बिहार में कोरोना संक्रमितों तेजी से घट रही है. राज्य में संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़ रही है. हीते दिन कोरोना के 7336 नये मामले सामने आये. जबकि इससे करीब दोगुने 14,340 मरीज ठीक हुए है. वहीं रिकवरी दर बढ़ कर 86.63 फीसदी हो गई है.
6:52 AM. 16 May 216:52 AM. 16 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live, 16 May 2021, Coroanvirus, Israel Hamas War, Latest Update: यूपी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित युवती को चढ़ा दी ग्लूकोज की 15 बोतल, युवती की मौत हो गई. बढ़ते कोरोना वायरस के बीच देश में ब्लैक फंगस का भी खतरा बढ़ता जा रहा है. देश के कई हिस्सों में इसके नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं. समुद्री तूफान ताऊ ते की दस्तक से भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति ने इजराइल के पीएम से फोन पर बात कर नागरिकों की मौत पर दुख जताया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…