Breaking News : पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 14 अन्य आरोपियों को बेल
Breaking News LIVE Update: श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयेबा का आतंकवादी अबरार को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है. दो एके 47 रायफल बरामद हुए हैं. पंजाब की सियासत तेज होती जा रही है हलचल, आज राहुल गांधी-प्रियंका गाधी से मिलेंगे सिद्धू. ओडिशा में 3 सौ किलो गांजा के साथ एक आरोपी को आवकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है. 30 देशों के साथ यूक्रेन और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास सी ब्रीज 2021 शुरू. रूस कर रहा है विरोध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News : पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 14 अन्य आरोपियों को बेल
Live Updates
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 14 अन्य आरोपियों को बेल
महाराष्ट्र के ठाणे सेशन कोर्ट ने पाल घर मॉब लिंचिंग मामले में 14 अन्य आरोपियों को आज जमानत दे दी है. यह मामला अप्रैल 2020 का था.
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
बिहार पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसल्रा
चुनाव आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है जिसके अनुसार बिहार में पंच और सरपंच के चुनाव में ईवीएम के साथ बैलेट पेपर का भी उपयोग किया जायेगा.
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
अमिताभ कांत को नीति आयोग के सीईओ के रूप में जून 2022 तक का विस्तार मिला
नीति आयोग के सीईओ के रूप में अमिताभ कांत को जून 2022 तक का सेवा विस्तार मिला है. यह जानकारी आज सामने आयी.
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा स्थगित
हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गयी है. प्रशासन ने जानकारी दी की पर्याप्त तैयारी नहीं होने की वजह से यात्रा स्थगित की गयी है.
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल की बैठक
जम्मू में ड्रोन अटैक के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं.
3:46 AM. 30 Jun 2110:16 PM. 29 Jun
T20 World Cup का आयोजन यूएई और ओमान में होगा
आईसीसी ने आज इस बात की जानकारी दी कि टी-20 विश्वकप का आयोजन अब यूएई और ओमान में होगा. इस विश्वकप का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच होगा. बीसीसीआई इस आयोजन का होस्ट बना रहेगा.
मुख्य बातें