Breaking News: कोविशील्ड लेने वालों को दक्षिण कोरिया में कोरेंटिन नहीं किया जायेगा, लेकिन कोवैक्सीन वालों के लिए होगा अनिवार्य

Breaking News LIVE update: करीब तीन हफ्तों की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल ने गाजा पर हवाई हमला शुरू कर दिया है. इजराइल दूतावास विस्फोट मामले मे एनआईए ने 2 संदिग्धों की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है. बिहार में आज चिराग पासवान के समर्थक करेंगे प्रदर्शन. झारखंड में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की तैयारी. मध्य प्रदेश में अनलॉक को लेकर नई गाइडलाइंस जारी. शॉपिंग मॉल और जिम खोलने की भी मिली अनुमति. देश दुनिया के तमाम खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:39 PM. 16 Jun 21 9:39 PM. 16 Jun

कोविशील्ड लेने वालों को दक्षिण कोरिया में कोरेंटिन नहीं किया जायेगा

कोविशील्ड लेने वालों को दक्षिण कोरिया में कोरेंटिन नहीं किया जायेगा, लेकिन कोवैक्सीन वालों के लिए होगा अनिवार्य

9:39 PM. 16 Jun 21 9:39 PM. 16 Jun

वैक्सीन को लेकर लोक लेखा समिति की बैठक में हंगामा

वैक्सीन को लेकर लोक लेखा समिति की बैठक में हंगामा

6:39 PM. 16 Jun 21 6:39 PM. 16 Jun

प्रवर्तन निदेशालय ने सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटिल को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया

6:39 PM. 16 Jun 21 6:39 PM. 16 Jun

फ्रांस में अब मास्क अनिवार्य नहीं, 20 जून से हटेगा कोरोना कर्फ्यू

फ्रांस में अब मास्क अनिवार्य नहीं, 20 जून से हटेगा कोरोना कर्फ्यू

6:39 PM. 16 Jun 21 6:39 PM. 16 Jun

कोविशील्ड की दूसरी खुराक की अवधि बढ़ाने का फैसला सहमति से हुआ

कोविशील्ड की दूसरी खुराक की अवधि बढ़ाने का फैसला सहमति से हुआ, एनटीएजीआई के सदस्य का दावा

6:39 PM. 16 Jun 21 6:39 PM. 16 Jun

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 212 नये केस सामने आये, 25 लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 212 नये केस सामने आये, 25 लोगों की हुई मौत

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

नया सर्कुलर जारी करने का किया अनुरोध

लोजपा नेता चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपने पक्ष में नया सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया है. जिराग ने कहा है कि पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोजपा का नेता घोषित करने का निर्णय हमारी पार्टी के संविधान के प्रावधान के विपरीत है.

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

एलजेपी नेता पशुपति पारस के घर के बाहर हंगामा 

एलजेपी नेता पशुपति पारस के घर के बाहर जुटे चिराग पासवान के समर्थक, कर रहे हैं प्रदर्शन. वहीं, प्रदर्शन पर पशुपति पारस का कहना है कि लोकतंत्र में ऐसा होता रहता है. (टीवी न्यूज)

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी तेज

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी तेज, सीएम केजरीवाल बोले- 5 हजार युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

जूडो कोच सुभाष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर राणा की हत्या मामले में जूडो कोच सुभाष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

ट्वीटर दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता

ट्विटर भारत में इंटरमीडरी प्लेटफॉर्म के रूप में अपना स्टेटस खो देगा, क्योंकि यह सरकार के नए दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है. यह मेनस्ट्रीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ऐसा अकेला प्लेटफॉर्म है जिसने नए कानूनों का पालन नहीं किया है. सरकारी सूत्र

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत 

गुजरात के आणंद में जिले के तारापुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है. (टीवी न्यूज)

2:26 PM. 16 Jun 21 2:26 PM. 16 Jun

आतंकवाद और कट्टरपंथ दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा

आसियान समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, आतंकवाद और कट्टरपंथ दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के साथ भारत का जुड़ाव नवंबर 2014 में पीएम मोदी के घोषित ‘ईस्ट पॉलिसी’ एक्ट पर आधारित है.

7:31 AM. 16 Jun 21 7:31 AM. 16 Jun

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में एक आतंकी को जवानों मार गिराया है. पुलिस को अंदेशा है कि एक से दो और आतंकी छुपे हो सकते हैं.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

पुलिन-बाइडेन मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से जिनेवा में मुलाकात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन. बता दें, अमेरीकी रष्ट्रपति जो बाइडेन जेनेवा पहुंच गए हैं. (टीवी न्यूज)

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

इजराइल का गाजा पर फिर एयर स्ट्राइक

सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला शुरू कर दिया है. एएफपी समाचार एजेंसी में आई खबर के मुताबिक इजराइल गाजा पर फिर से हवाई हमला कर रहा है. इजराईल के ताजा हमलों में गाजा पट्टी पर कितना नुकसान हुआ है इसके आंकड़े अभी नहीं आये हैं. लेकिन बताया जा रहा है बुधवार की अहले सुबह इजराइल ने गाजा पर हमला बोल दिया है.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

बिहार में आज चिराग पासवान के समर्थक करेंगे प्रदर्शन

लोक जनशक्ति पार्टी और परिवार में कलह के बीच एलजेपी में चिराग पासवान के समर्थक आज बिहार में शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले, चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और भाई प्रिंस राज समेत पांचों सांसदों को दल से निकाल दिया है. वहीं, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने कहा कि अगल साल 2022 में यूपी समेत जिन चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, वहां लोजपा पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

झारखंड में ब्लैक फंगस होगी महामारी घोषित

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लैक फंगस की पहचान से लेकर उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये, ताकि इसके प्रसार पर रोक लग सके. बता दें, राज्य में एक दिन में ब्लैक फंगस से 5 मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरनेवालों की संख्या 25 पहुंच गयी है.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

12वीं के लिए अंकों की जगह सीबीएसई ग्रेड देने की कर रहा तैयारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के छात्रों को अंकों की बजाए ग्रेड देने के सुझाव पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट के आधार पर फॉर्मूला तय किया जाएगा. जिसके आधार पर 12वीं के बच्चों का परीक्षा परिणाम तय होगा.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

जून के अंत तक होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार

केन्द्र की मोदी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. पीएम मोदी और जेपी नड्डा के बीच करीब चार राउंड की बातचीत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. वहीं जेडीयू के भागीदारी पर भी लगभग बात बन गई है. माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड मोदी कैबिनेट में शामिल होगी.

7:23 AM. 16 Jun 21 7:23 AM. 16 Jun

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE update: करीब तीन हफ्तों की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल ने गाजा पर हवाई हमला शुरू कर दिया है. इजराइल दूतावास विस्फोट मामले मे एनआईए ने 2 संदिग्धों की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है. बिहार में आज चिराग पासवान के समर्थक करेंगे प्रदर्शन. झारखंड में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की तैयारी. मध्य प्रदेश में अनलॉक को लेकर नई गाइडलाइंस जारी. शॉपिंग मॉल और जिम खोलने की भी मिली अनुमति. देश दुनिया के तमाम खबरों की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >