Breaking News: योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में 10वीं बोर्ड का एग्जाम कैंसिल, 29.94 लाख बच्चों को 11वीं में किया जाएगा प्रोन्नत

Breaking News update: देशभर में कोरोना केस में कमी आयी है. हिमाचल प्रदेश में 31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में छूट की प्रक्रिया शुरू होगी. इधर, नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर आज सुनवाई है. बीसीसीआई की आज अहम बैठक है, टी20 वर्ल्ड कप और टीम इंडिया के शेड्यूल पर हो सकती है चर्चा. उत्तराखंड के नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी गृह सचिव एंटनी ब्लिंकेन से की मुलाकात. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:26 PM. 29 May 21 5:56 PM. 29 May

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में 10वीं बोर्ड का एग्जाम कैंसिल, 29.94 लाख बच्चों को 11वीं में किया जाएगा प्रोन्नत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान बड़ा फैसला किया है. उसने वर्ष 2021 में होने वाली 10वीं परीक्षा को कैंसिल कर दिया है. इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 29,94,312 बच्चों को प्रोन्नत करके 11वीं में दाखिला दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों की वजह से उनकी सरकार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है.

7:56 PM. 29 May 21 2:26 PM. 29 May

यूएई में होगा आईपीएल, बीसीसीआई ने लगाई मुहर

तमाम अटकलों और कयासों को विराम लगात हुए बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएस का आयोजन दुबई में होगा.

7:56 PM. 29 May 21 2:26 PM. 29 May

म���लेगी 5 लाख रुपये की सहायता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने कोरोना वायरस की वजह से माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.(एएनआई)

7:56 PM. 29 May 21 2:26 PM. 29 May

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 22 लोगों की मौत

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 22 लोगों की मौत हुई है-जिलाधिकारी

7:56 PM. 29 May 21 2:26 PM. 29 May

गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई

राकेश टिकैत को धमकी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

7:56 PM. 29 May 21 2:26 PM. 29 May

कोरोना कर्फ्यू में ढील

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि, यूपी में कोरोना के मामलों में कमी आई है. ऐसे में कोरोना कर्फ्यू में कुछ ढील हो सकती है.

मुख्य बातें

Breaking News update: देशभर में कोरोना केस में कमी आयी है. हिमाचल प्रदेश में 31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में छूट की प्रक्रिया शुरू होगी. इधर, नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर आज सुनवाई है. बीसीसीआई की आज अहम बैठक है, टी20 वर्ल्ड कप और टीम इंडिया के शेड्यूल पर हो सकती है चर्चा. उत्तराखंड के नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी गृह सचिव एंटनी ब्लिंकेन से की मुलाकात. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >