Breaking News: महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के अबतक आये तीन हजार मामले
Copied link
Breaking News update: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. कई राज्यों में कोरोना के मामले कम होने के बाद राज्य सरकारा कर्फ्यू में कुछ देने की तैयारी कर रही है. हालांकि केंद्र ने राज्यों से 30 जून तक यथास्थिति बनाये रखने को कहा है. मेहुल चोकसी को डोमिनिका पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. जेल में बंद चोकसी की तस्वीर सामने आयी है. दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी मामले में कोरोबारी नवनीत कालरा को बेल मिल गयी है. वियतनाम में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है जो हवा में तेजी से फैल रहा है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के अबतक आये तीन हजार मामले
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के अबतक आये तीन हजार मामले
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम को सिल्वर मेडल
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम को सिल्वर मेडल
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
महाराष्ट्र में आज आये कोरोना के 18,600 नये मामले, पिछले दो महीने में सबसे कम केस
महाराष्ट्र में आज आये कोरोना संक्रमण के 18,600 नये मामले सामने आये हैं. पिछले दो महीने में यह सबसे कम केस है.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
महाराष्ट्र के शोलापुर में चार बच्चे नदी में डूबे, मौत
महाराष्ट्र के शोलापुर में चार बच्चे नदी में डूब गये जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. उनके शव नदी से निकाल लिये गये हैं.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
कर्नाटक में सामने आये कोरोना के 28,053 नये मामले, 382 की मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28,053 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 382 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 946 केस, 78 की मौत
दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 946 केस, 78 की मौत. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए देश में 15 जून तक सभी संरक्षित स्मारक बंद रहेंगे
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए देश में 15 जून तक सभी संरक्षित स्मारक बंद रहेंगे. आज यह आदेश केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी किया गया.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
महाराष्ट्र सचिवालय में बम की सूचना
महाराष्ट्र सचिवालय में बम की सूचना मिलने के बाद जांच दल वहां पहुंचा, लेकिन वहां बम होने का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि बम पर झूठी सूचना दी गयी थी.
3:59 AM. 31 May 213:59 AM. 31 May
असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके
असम के सोनितपुर में रियेक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
हरियाणा में ब्लैक फंगस से 50 लोगों की मौत, 650 मरीजों का चल रहा है इलाज
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जानकारी दी है कि राज्य में ब्लैक फंगस के कारण अभी तक 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 650 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. खट्टर ने कहा कि सरकार ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन खरीद रही है जबकि थोड़ा भंडार अभी है और सरकारी अस्पतालों में इनका इस्तेमाल हो रहा है.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
चोकसी को भारत को सौंपे डोमिनिका, वह हमारा अपराधी है, इंडिया की दो टूक
भारत ने डोमिनिका से कहा है कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत को सौंप दे. चोकसी ने भारत में एक बड़ा अपराध किया है और वह हमारा नागरिक भी है.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
ब्लैक फंगस की दवाई एम्बिसोम इंजेक्शन की दूसरी खेप भारत पहुंची
अमेरिका से ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्बिसोम (एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन) की एक और खेप भारत पहुंच गयी है. कुल 200,000 खुराक पहले से ही भारत के पास है. संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने बताया.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
एम पी में कोरोना कर्फ्यू के नये गाइडलाइंस जारी
मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के नये गाइडलाइंस जारी कर दिये गये हैं. प्रदेश में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
कोरोना से अनाथ बच्चों का पूरा खर्च उठायेगी त्रिपुरा सरकार
त्रिपुरा सरकार ने ऐलान किया है कि वह कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अपने माता और पिता दोनों को खो देने वाले अनाथ बच्चों का पूरा खर्च उठायेगी.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज रेडियो पर मन की बात करेंगे. उम्मीद है कि पीएम मोदी इस मन की बात में कोरोना वैक्सीनेशन पर चर्चा कर सकते हैं.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
वियतनाम में कोरोना का नया वेरिएंट मिला, हवा में तेजी से फैलता है
वियतनाम में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट मिला है. यह वेरिएंट यूके और भारत में पाये गये वेरिएंट से अलग है. इय वायरस हवा में तेजी से फैलता है.
8:08 PM. 30 May 218:08 PM. 30 May
मेहुल चोकसी डोमिनिका में हुआ गिरफ्तार
पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में अरेस्ट हो गया है. तेल में बंद चोकसी की तस्वीर सामने आयी है. चोकसी को जल्द ही भारत लाया जायेगा.
मुख्य बातें
Breaking News update: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. कई राज्यों में कोरोना के मामले कम होने के बाद राज्य सरकारा कर्फ्यू में कुछ देने की तैयारी कर रही है. हालांकि केंद्र ने राज्यों से 30 जून तक यथास्थिति बनाये रखने को कहा है. मेहुल चोकसी को डोमिनिका पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. जेल में बंद चोकसी की तस्वीर सामने आयी है. दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी मामले में कोरोबारी नवनीत कालरा को बेल मिल गयी है. वियतनाम में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है जो हवा में तेजी से फैल रहा है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…