Breaking News LIVE: ICICI की पूर्व एमडी और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक गिरफ्तार

Breaking News Upddates : बंबई हाईकोर्ट ने नागपुर भूमि आवंटन मामले में एकनाथ शिंदे को राहत दी. कोरोना से बचाव के लिए केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज फिर राज्यों के साथ बैठक करेंगे. दिनभर की खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:25 AM. 24 Dec 22 9:55 PM. 23 Dec

ICICI की पूर्व एमडी और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक गिरफ्तार

सीबीआई ने वीडियोकॉन ग्रुप को ऋण देने से संबंधित धोखाधड़ी के मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ-एमडी चंदा कोचर, पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया.

1:04 AM. 24 Dec 22 7:34 PM. 23 Dec

भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल भारत जोड़ो यात्रा से पहले, दिल्ली कांग्रेस ने यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश दिया है.

1:04 AM. 24 Dec 22 7:34 PM. 23 Dec

पेरिस में फायरिंग की खबर, गोली लगने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

फ्रांस की राजधानी पेरिस में गोलीबारी की घटना सामने आयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग सेंट्रल पेरिस में हुई है. गोली लगने से एक की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस दौरान कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जतायी जा रही है.

1:04 AM. 24 Dec 22 7:34 PM. 23 Dec

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, 981 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 17,800 के करीब हुआ बंद

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखी गयी है. बता दें कि सेंसेक्स 981 अंक फिसला है. वहीं, निफ्टी 17,800 के करीब बंद हुआ है.

1:04 AM. 24 Dec 22 7:34 PM. 23 Dec

वाहन खाई में गिरने से सेना के 16 जवान शहीद, नॉर्थ सिक्किम में बड़ा हादसा

नॉर्थ सिक्किम के जेमा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों के शहीद होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सेना का वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया और 16 जवान शहीद हो गए. साथ ही बताया जा रहा है कि घायल चार जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है जिनकी हालत काफी गंभीर है.

8:51 PM. 23 Dec 22 3:21 PM. 23 Dec

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक शुरू, लिए जा सकते है अहम फैसले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गयी है. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते है. चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार सतर्कता बरतते हुए यह हाई-लेवल बैठक चल रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Upddates : बंबई हाईकोर्ट ने नागपुर भूमि आवंटन मामले में एकनाथ शिंदे को राहत दी. कोरोना से बचाव के लिए केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज फिर राज्यों के साथ बैठक करेंगे. दिनभर की खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >