Breaking News: हरियाणा में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ाया गया
Breaking News LIVE Update: वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर और नवंबर में चरम पर होगी. एक विदेशी शोध में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन नहीं लेने वाले लोग ज्यादातर इसकी चपेट में आ सकते हैं और उनमें कोरोना के नये वेरिएंट पैदा हो सकते हैं. उत्तराखंड में राजनीतिक उथल-पुथल पर ब्रेक लग गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कुमाऊं क्षेत्र से पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है. फ्रांस में राफेल डील पर जांच शुरू हो गयी है. जापान की राजधानी टोक्यो में लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत हो गयी है, 20 लापता हैं. रूस में राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया गया है. दमन और दिउ में कर लिया गया 100% कोरोना टीकाकरण किया गया. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News: हरियाणा में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ाया गया
Live Updates
3:54 AM. 5 Jul 2110:24 PM. 4 Jul
हरियाणा में 12 जुलाई तक लाॅकडाउन
कोरोना महामारी को देखते हुए हरियाणा में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ बार और रेस्तरां खोलन की इजाजत दी गयी है.
3:54 AM. 5 Jul 2110:24 PM. 4 Jul
तमिलनाडु में कल से खुलेंगे मंदिर, आज से तैयारी शुरू
तमिलनाडु में कल से मंदिर खुलने लगेंगे, यही वजह है कि आज से ही मदुरई में मंदिरों की साफ -सफाई शुरू हो गयी है.
3:46 AM. 5 Jul 2110:16 PM. 4 Jul
महाराष्ट्र के एक गोदाम में आग लगी
महाराष्ट्र के एक गोदाम में आग लग गयी है, जिसके बाद वहां आग लगने के कारणों की जांच के लिए आदेश दे दिये गये हैं. इस गोदाम में प्लास्टिक के सामान भरे पड़े थे.
3:46 AM. 5 Jul 2110:16 PM. 4 Jul
गुपकार के नेताओं ने फारुख अब्दुल्ला के आवास में की बैठक
गुपकार के नेताओं ने श्रीनगर में अपने अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला के आवास में एक बैठक की. संभवत: इस बैठक का एजेंडा पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत के आसपास केंद्रित होगा.
3:46 AM. 5 Jul 2110:16 PM. 4 Jul
मोहन भागवत ने कहा-लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व के खिलाफ
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लिंचिंग करने वाले लोग हिंदुत्व के खिलाफ होंगे.
12:09 AM. 5 Jul 216:39 PM. 4 Jul
असम के मुख्यमंत्री ने की 150 से ज्यादा मुस्लिम नेताओं के साथ मुलाकात
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम समुदाय के 150 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात की और कहा कि सभी इस बात से सहमत थे कि जनसंख्या वृद्धि विकास के लिये खतरा है.
मुख्य बातें