Breaking News: दालों की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने स्टाक सीमा लागू की

Breaking News LIVE Update: कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने भारत में वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. तेजी से नये मामले सामने आ रहे हैं. केंद्र ने राज्यों को तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा कि. उत्तराखंड सरकार ने इसको देखते हुए सावन के महीने में होने वाले कांवर यात्रा पर रोक लगा दी है. अर्निया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधि देखी गई. अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कुछ राउंड फायरिंग की. केरल से आने वाले यात्रियों को कर्नाटक आने के लिए दिखाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट. देश दुनिया की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:02 AM. 3 Jul 21 10:32 PM. 2 Jul

दालों की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने स्टाक सीमा लागू की

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मूंग दाल को छोड़कर अन्य सभी दालों की स्टॉक सीमा तय कर दी है, ऐसा दालों की जमाखोरी रोकने के लिए किया गया है.

4:02 AM. 3 Jul 21 10:32 PM. 2 Jul

तमिलनाडु में 12 जुलाई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

तमिलनाडु में 12 जुलाई तक के लिए लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस दौरान रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे.

4:02 AM. 3 Jul 21 10:32 PM. 2 Jul

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है ऐसी जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है.

जम्मू कश्मीर के रामवन में सड़क दुर्घटना, पांच की मौत

जम्मू कश्मीर के रामवन में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत हो गयी है. पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है .

1:51 AM. 3 Jul 21 8:21 PM. 2 Jul

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त के बीच आयोजित किया जायेगा. ऐसी जानकारी मिल रही है.

11:11 PM. 2 Jul 21 5:41 PM. 2 Jul

दिल्ली में तपती गरमी के बाद हुई बारिश

दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया है और तपती गरमी के बाद बारिश हुई है. दिल्ली में मानसून अबतक नहीं पहुंचा है जिसके कारण वहां गरमी काफी बढ़ गयी है.

11:11 PM. 2 Jul 21 5:41 PM. 2 Jul

उत्तर प्रदेश में पांच जुलाई से खुलेंगे जिम, मॉल्स और थियेटर

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पांच जुलाई से जिम, मॉल्स और थियेटर को खोलने की इजाजत दे दी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Update: कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने भारत में वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. तेजी से नये मामले सामने आ रहे हैं. केंद्र ने राज्यों को तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा कि. उत्तराखंड सरकार ने इसको देखते हुए सावन के महीने में होने वाले कांवर यात्रा पर रोक लगा दी है. अर्निया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधि देखी गई. अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कुछ राउंड फायरिंग की. केरल से आने वाले यात्रियों को कर्नाटक आने के लिए दिखाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट. देश दुनिया की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >