Breaking News : दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को कोर्ट में किया गया पेश
Copied link
Breaking News, Breaking News in Hindi, Todays News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे. उत्तराखंड त्रासदी के बाद रेस्क्यू का काम जोरों पर है. आईटीबीपी के जवानों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगा है. डाक्टरों ने शशिकला को कुछ दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है. घर लौटने पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई. राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद को आज सदन में विदाई दी जायेगी. पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए आज अंतिम दिन 381 रन बनाने होंगे. चौथे दिन रोहित शर्मा के रूप मे भारत को पहला झटका लगा है. आज चॉकलेट डे है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…
11:38 PM. 9 Feb 2111:38 PM. 9 Feb
दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को कोर्ट में किया गया पेश
पिछले 24 घंटे में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से नहीं हुई मौत
पिछले 24 घंटे में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है. इस संबंध में आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी.
11:15 PM. 9 Feb 2111:15 PM. 9 Feb
कल उत्तर प्रदेश के किसान महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी
कल उत्तर प्रदेश के किसान महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी
11:15 PM. 9 Feb 2111:15 PM. 9 Feb
एनटीपीसी के 93 कर्मचारी अभी भी लापता
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बताया है कि एनटीपीसी के 93 कर्मचारी अभी भी लापता हैं. उनका पता लगाने की कोशिश जारी है.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन, राम तेरी गंगा मैली से मिली थी पहचान
ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है. राम तेरी गंगा मैली से इन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली थी.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
सेना के जवान चमोली रेस्क्यू के लिए तैनात, गृह मंत्री अमित शाह का राज्यसभा में बयान
सेना के हेलीकॉप्टर से एनडीआरएफ की टीम को राहत बचाव कार्य के लिए जगह-जगह पहुंचाया जा रहा है. रेस्क्यू का काम तेजी पर है. केंद्र सरकार पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए है. गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 13 गांवों का संपर्क टूट गया है.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
हिंदुस्तानी मुस्लिम होने पर गर्व है, राज्यसभा में बोले गुलाम नबी
गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा सदस्य के रूप में आज कार्यकाल पूरा हो गया. अपने विदाई भाषण में उन्होंने कहा कि मुझे हिंदुस्तान का मुसलमान होने पर गर्व है.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
राज्यसभा में भावुक हुए PM मोदी, गुलाम नबी को दी जा रही विदाई
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद सहित 4 सांसदों की विदाई भाषण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गये. आतंकी घटना के बाद गुलाम नबी के फोन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री फूट-फूट कर रोने लगे.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
लाल किला हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का दावा
लाल किला से तिरंगा उतारकर निशान साहेब का झंडा लगाने वाला और वहां हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार हो गया है. दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना दी है.
7:19 PM. 9 Feb 217:19 PM. 9 Feb
उत्तराखंड त्रासदी पर अमेरिका ने जताया दुख
अमेरिका ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा कि इस चुनौतीपूर्ण वक्त में हमारी संवेदनाएं हमारे भारतीय मित्रों और साझेदारों के साथ हैं. इस घटना में मारे गये लोगों के परिवारों और मित्रों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हैं और हम बचाव कार्यों की सफलता तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की उम्मीद करते हैं.
2:08 PM. 9 Feb 212:08 PM. 9 Feb
तपोवन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, बचाव कार्य में जुटे हैं सेना के भी जवान
उत्तराखंड में चमोली जिले में स्थित ऋषिगंगा ग्लेशियर के टूटने से आई प्राकृतिक आपदा में लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गयी है. भारतीय सेना, एयरफोर्स, नेवी, आईटीबीपी (ITBP) और एनडीआरएफ के जवान लगातार बचाव राहत कार्य में लगे हैं. सशस्त्र बलों की टुकड़ियां जहाजों और हेलीकॉप्टर के माध्यम से एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर एयरलिफ्ट करा रहे हैं.
1:28 PM. 9 Feb 211:28 PM. 9 Feb
PM मोदी आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.
मुख्य बातें