Breaking News : टूलकिट मामले में दिशा रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया

Breaking News: विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. वह पश्चिम बंगाल को रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे. पुडुचेरी में कांग्रेसनीत वी नारायणसामी की सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में आज बजट पेश किया जायेगा. वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. उत्तर रेलवे आज से 35 लोकल ट्रेनों को अनरिजर्व्ड मेल-एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलायेगी. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज से लोकल ट्रेनें चलनी शुरू हो जायेगी. बीजेपी नेता स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं. ऐसी ही ताजा अपडेट के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
10:20 PM. 22 Feb 21 4:50 PM. 22 Feb

टूलकिट मामले में दिशा रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया

टूलकिट मामले में दिशा रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया, इससे पहले वह न्यायिक हिरासत में थी.

9:26 PM. 22 Feb 21 3:56 PM. 22 Feb

पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे, मध्य प्रदेश में साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे. वहीं, ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी साइकिल चलाते हुए विधानसभा पहुंचे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:59 PM. 22 Feb 21 2:29 PM. 22 Feb

जिस मुश्किल का सामना कर रहे भारत के किसान, पूरा देश देख रहा है : राहुल गांधी

केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के किसान जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं, उसे पूरा देश देख रहा है. केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है. कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाये गये है.

7:59 PM. 22 Feb 21 2:29 PM. 22 Feb

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में निकाली ट्रैक्टर रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड जिले में त्रिक्कईपट्टा से मट्टिल तक ट्रैक्टर रैली निकाली.

7:59 PM. 22 Feb 21 2:29 PM. 22 Feb

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के घर पहुंची सीबीआई

कोलकाता: सीबीआई की टीम तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के घर पहुंची. सीबीआई ने मेनका को कोयला घोटाला मामले में समन भेजा था.

7:59 PM. 22 Feb 21 2:29 PM. 22 Feb

दुनिया के प्रमुख रक्षा निर्यातकों में से एक बनने पर काम कर रहा हूं : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने असम में कहा है कि रक्षा के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख निर्यातकों में से एक बनने के लिए काम कर रहा हूं.

मुख्य बातें

Breaking News: विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. वह पश्चिम बंगाल को रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे. पुडुचेरी में कांग्रेसनीत वी नारायणसामी की सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में आज बजट पेश किया जायेगा. वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. उत्तर रेलवे आज से 35 लोकल ट्रेनों को अनरिजर्व्ड मेल-एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलायेगी. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज से लोकल ट्रेनें चलनी शुरू हो जायेगी. बीजेपी नेता स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं. ऐसी ही ताजा अपडेट के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >