Breaking News Live: एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान
Copied link
Breaking News Today Live: देश ने पार किया कोरोना वैक्सीनेशन के100 करोड़ डोज का आंकड़ा. दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:42 AM. 22 Oct 213:42 AM. 22 Oct
एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान
एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान. यह जानकारी आज Financial Action Task Force की ओर से दी गयी है.
3:42 AM. 22 Oct 213:42 AM. 22 Oct
नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े ने कहा-मेरा मनोबल गिरा नहीं
ड्रग्स पार्टी मामले के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोपों पर कहा-मेरा मनोबल गिरा नहीं मैं और मजबूती से काम करूंगा.
3:42 AM. 22 Oct 213:42 AM. 22 Oct
आर्यन खान की हिरासत अवधि 30 अक्टूबर तक बढ़ाई गयी
आर्यन खान की हिरासत अवधि 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गयी है. आर्यन की हिरासत अवधि आज समाप्त हो रही थी.
3:42 AM. 22 Oct 213:42 AM. 22 Oct
दिल्ली के संगम विहार में एक बिल्डिंग गिरी
दिल्ली के संगम विहार में एक बिल्डिंग गिरी, हताहतों की कोई सूचना अबतक नहीं मिली है. दुर्घटना दोपहर एक बजे के आसपास हुई.
3:42 AM. 22 Oct 213:42 AM. 22 Oct
महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी. अभी तक इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत
सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई है. हालांकि, मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
शिवराज सरकार का दिवाली तोहफा
शिवराज सरकार का दिवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 8 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
मन्नत पहुंची एनसीबी की टीम
अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंच गई है. एनसीबी की टीम वहीं सर्च कर रही है. बता दें, आज ही शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल गये थे. मन्नत में शाहरुख खान भी मौजूद है. वहीं, एनसीबी की टीम अन्नया पांडे के घर भी पहुंची है. अन्नया पांडे मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
कोरोना को मिलकर हराना है
आरएमएल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा है कि, कोरोना को मिलकर हराना है.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
एयरफोर्स का विमान क्रेश
मध्यप्रदेश के भिंड में क्रेश हुआ एयरफोर्स का विमान, जमीन के अंदर धंसा प्लेन.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,454 नए मामले
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,454 नए मामले, 160 लोगों की हुई मौत
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
100 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की डोज
भारत ने रचा इतिहास, अब तक 100 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की डोज.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
बेटे आर्यन से मिलने आर्थर जेल पहुंचे शाहरुख खान
बेटे आर्यन से मिलने आर्थर जेल पहुंचे शाहरुख खान. ड्रग केस में जेल में बंद है आर्यन खान.
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
तिरंगा संकल्प यात्रा को नहीं मिली अनुमति
यूपी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा को नहीं मिली अनुमति. आप पार्टी आगरा से यात्रा निकालने की तैयारी कर रही थी. लेकिन प्रशासन ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया. (टीवी न्यूज)
7:56 PM. 21 Oct 217:56 PM. 21 Oct
प्रियंका गांधी देंगी मृत सफाईकर्मी के परिवार को आर्थिक मदद
मृत सफाईकर्मी के परिवार को 30 लाख रु की आर्थिक मदद का प्रियंका गांधी ने किया ऐलान.
1:24 PM. 21 Oct 211:24 PM. 21 Oct
आज पूरा होगा 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
कोरोना के खिलाफ जंग में शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान में आज देश 100 करोड़ डोज का पड़ाव पार करने जा रहा है. गुरुवार को देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. इस मौके पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में आज एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल लॉन्च करेंगे.
1:24 PM. 21 Oct 211:24 PM. 21 Oct
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया हमला
प्रियंका गांधी ने आगरा में सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. आगरा में पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि पुलिस के लोग घर से बाहर घसीट कर ले गए और अरुण वाल्मीकि की हत्या कर दी. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के जवान उनके अनपढ़ भाई से तहरीर पर साइन करवा लिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं.
1:24 PM. 21 Oct 211:24 PM. 21 Oct
निजी दवा दुकानों से भी फ्री में ले सकेंगे दवाई
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुक, सरकारी या निजी अस्पताल में जो दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी, उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से मुफ्त में ले सकेंगे. झारखंड के हर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से दवा दुकानों के साथ इसका समझौता किया जायेगा. यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीइओ डॉ. आरएस शर्मा ने दी.
1:24 PM. 21 Oct 211:24 PM. 21 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Today Live: देश ने पार किया कोरोना वैक्सीनेशन के100 करोड़ डोज का आंकड़ा. दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…