Breaking News Live: 21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक
Copied link
Breaking News Today Live : आज सुबह 10 बजे से किसानों का रेल रोको आंदोलन की शुरुआत होकर शाम चार बजे समाप्त होगा. तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के ठकानों पर छापा, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2:20 AM. 19 Oct 212:20 AM. 19 Oct
21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित की गयी है. इस संबंध में एएनआई न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है.
1:03 AM. 19 Oct 211:03 AM. 19 Oct
स्टेट बैंक पर आरबीआई ने लगाया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना
रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से यह कार्रवाई की गयी है.
1:03 AM. 19 Oct 211:03 AM. 19 Oct
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का कोरोना से निधन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व ‘ज्वाइंट चीफ्स’ के पूर्व अध्यक्ष कोलिन पावेल की कोरोना संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गयी. उनके परिवार की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गयी. सोशल मीडिया पर एक परिवार ने कहा कि पावेल का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था.
12:13 AM. 19 Oct 2112:13 AM. 19 Oct
बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के गेट पर विस्फोट, पुलिसकर्मी की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में स्थित सरयाब रोड के निकट बलूचिस्ताव विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर सोमवार को बम धमाका हुआ. इसमें एक पुलिसकर्मीकी मौत हो गयी, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गये. पाकिस्तान की मीडिया ने यह जानकारी दी है.
10:06 PM. 18 Oct 2110:06 PM. 18 Oct
रणजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा
रणजीत सिंह मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. राम रहीम के साथ अन्य पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है.
10:06 PM. 18 Oct 2110:06 PM. 18 Oct
नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गये
समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गये हैं. उनके पक्ष में 304 वोट पड़े हैं.
5:47 PM. 18 Oct 215:47 PM. 18 Oct
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता भावना गवली को ईडी का समन
महाराष्ट्र : कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता भावना गवली को समन जारी कर 20 अक्टूबर को तलब किया है.
5:47 PM. 18 Oct 215:47 PM. 18 Oct
भारत में 230 दिनों में पहली बार कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 230 दिनों में पहली बार कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 13,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 230 दिनों में सबसे कम हैं. हालांकि, फिलहाल देश में कोरोना के 1,89,694 केस अब भी सक्रिय हैं.
5:47 PM. 18 Oct 215:47 PM. 18 Oct
लखनऊ पुलिस ने किसानों को दी चेतावनी, रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वालों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ पुलिस ने रेल रोको आंदोलन करने वाले किसानों को चेतावनी दी है कि किसान संगठन द्वारा आहूत ‘रेल रोको आंदोलन’ में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. जिले में 144 सीआरपीसी भी लगाया गया है और अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो एनएसए लगाएगा.
2:02 PM. 18 Oct 212:02 PM. 18 Oct
तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर के ठिकानों पर सतर्कता का छापा
तमिलनाडु में आय से अधिक संपत्ति मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर के ठिकानों पर छापेमारी की.
मुख्य बातें
Breaking News Today Live : आज सुबह 10 बजे से किसानों का रेल रोको आंदोलन की शुरुआत होकर शाम चार बजे समाप्त होगा. तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के ठकानों पर छापा, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…