मुंबई में 11 जगहों पर बम की धमकी, RBI को मेल कर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण का मांगा इस्तीफा

आरबीआई को धमकी भरा ईमेल मिलने और 11 जगहों पर बम होने की धमकी दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस ने सभी जगहों पर जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

महाराष्ट्र में एक बार फिर से बम धमाके को लेकर धमकी दी गई है. इसबार आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को निशाना बनाया गया. बम होने की सूचना को लेकर आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. जिसमें बैंकों में बम होने की सूचना दी गई. धमकी वाले मेल के जरिए केंद्रीय वित्त मंत्री और आरबीआई गर्वरन के इस्तीफे की मांग की गई है.

मुंबई में 11 जगहों पर बम की धमकी

मुंबई पुलिस ने बताया, आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, ईमेल में आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की बात कही गई है. मेल के जरिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है. मुंबई में कुल 11 जगहों पर बम की धमकी दी गई है.

बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट

आरबीआई को धमकी भरा ईमेल मिलने और 11 जगहों पर बम होने की धमकी दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस ने सभी जगहों पर जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Also Read: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की निवेशकों को सलाह- आतंकवाद से उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रख करें निवेश

सितंबर में महिला ने फोन कर बम होने की दी थी धमकी

इसी साल सितंबर में एक महिला ने मुंबई पुलिस को फर्जी फोन कर बम होने की खबर दी थी. महिला ने नेपियन सी रोड में बम होने की धमकी दी थी. दूसरी ओर महिला पुलिस को भी 38 बार धमकी भरे फोन कॉल आए. हालांकि बाद में जब पुलिस ने जांच की तो मौके पर से कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

अगस्त में मुंबई पुलिस को तीन बार मिली बम की धमकी

इसी साल अगस्त में मुंबई पुलिस को तीन बार बम की धमकी मिली थी. पहला 13 अगस्त को एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को 100 किलोग्राम बम की धमकी दी थी. उस मामले में पुलिस ने रुखसार अहमद नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. बाद में खबर मिली कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था और यही कारण है कि उसने पुलिस को फोन किया था. उसके बाद 25 अगस्त को भी मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन किया गया था, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम होने की सूचना दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >