Video : यमुना नदी में पलटी नाव को बाहर निकाला गया, 5 लोग अब भी लापता

Video : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसे के बाद राहत-बचाव का काम लगातार जारी है. शुक्रवार (10 अप्रैल) दोपहर पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई.

Video : मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव को अब बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस के मुताबिक नाव के नीचे कोई शव नहीं मिला है. इस हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो चुकी है, 22 लोग घायल हैं और 5 अब भी लापता हैं. बचाव टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि बाकी लोगों का पता लगाया जा सके. राहत बचाव का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में बचाव  दल नदी में चक्कर लगाता नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

मथुरा के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे. आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा नाव पर सवार रहे 14 लोगों की स्थिति सामान्य है. पांच लोग अब भी लापता है. इन लोगों के नाम मानिक टंडन, पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका हैं. राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सेना की टीम लगभग 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं.

यह भी पढ़ें : Vrindavan : तेज हवा के कारण यमुना नदी में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत

तेज हवा के कारण नाव बीच नदी में डगमगाने लगी

10 अप्रैल की रात गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है. प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि तेज हवाओं के कारण नाव बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी और एक पुल से टकराकर वह पलट गई. अधिकारियों ने बताया कि ये श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और अन्‍य शहरों से आए लगभग 150 तीर्थयात्रियों के एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >