तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल

Blast at Firecracker Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर पास एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई है. कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे के समय पटाखा फैक्टरी में लगभग 30 श्रमिक काम कर रहे थे. विस्फोट इतना जोरदार था कि इमारत के कुछ हिस्से भी ढह गये.

Blast at Firecracker Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर में रविवार (19 अप्रैल) को एक पटाका फैक्ट्री में विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझान में लगे कर्मियों में से एक ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 8 शव बरामद किए जा चुके हैं. फैक्ट्री के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का अभियान जारी है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय पटाखा फैक्टरी में करीब 30 श्रमिक काम कर रहे थे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

विरुधुनगर जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गहरा दुख जाहिर किया है .उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- दुखद हादसे में लोगों की जान जाना बेहद कष्टदायक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

पीएम मोदी ने जताया दुख

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुई दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने लिखा- अत्यंत दुखद है. मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों.

सीएम स्टालिन ने जताया गहरा दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक जाहिर किया है. उन्होंने जिला कलेक्टर को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है. सीएम स्टालिन ने कहा- विरुधुनगर जिले के कट्टनपत्ती में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने माननीय मंत्री के. के. एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है.

13 अप्रैल को भी पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट

इससे पहले 13 अप्रैल को भी विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक आतिशबाजी कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ था. हादसा सत्तूर के निकट मदाथुपट्टी स्थित एक्सेल आतिशबाजी कारखाने में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >