हादसों का दिन रहा साल का अंतिम शुक्रवार, PM Modi की मां, पेले और टायसन का निधन, दुर्घटना में घायल हुए पंत

आज यानी साल के अंतिम शुक्रबार को सुबह से ही निधन और हादसों की खबर मिलनी शुरू हो गयी. देर रात महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया. अहले सुबह पीएम मोदी की मां की मौत की खबर मिली. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूस से घायल हो गये.

साल 2022 खत्म हो रहा है. आज इस साल का आखिरी शुक्रवार है, लेकिन आज के शुक्रवार से ‘शुक्र’ गायब है, सामने आ रही है दुख भरी खबरें. कुल मिलाकर आज का शुक्रवार हादसों और निधन की दुखद घटनाओं से भरा रहा. शुक्रवार अहले सुबह से ही घटनाओं का दौर शुरू हो गया. पहले आधी रात को महान फुटबॉलर पेले के निधन की खबर आयी. इसके बाद अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन का समाचार मिला. गम में डूबे देश की रही सही कसर क्रिकेटर ऋषभ पंत के खतरनाक एक्सीडेंट ने निकाल दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इसके अलावा कनाडा के लोक गायक इयान टायसन का भी आज निधन हो गया है. यानी आज का शुक्रवार ब्लैक फ्राईडे से कम नहीं रहा.

पीएम मोदी की मां का निधन: आज अहले सुबह पीएम मोदी की मां हीराबेन बा का निधन हो गया. अहमदाबाद के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इससे पहले मां हीराबेन मोदी की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने इसी साल जून में अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था.

नहीं रहे महान फुटबॉलर पेले: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले अब इस दुनिया में नहीं हैं. 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उनका अस्पताल में कई दिनों से कैंसर का इलाज चल रहा था. ब्राजील को तीन विश्व कप में जीत दिलाने में पेले का सबसे बड़ा योगदान रहा था. उनके नाम 784 मान्य गोल दर्ज हैं. वो दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है. 1977 में जब वह कोलकाता आये तो मानों पूरा शहर थम सा गया था.

कनाडा के लोक गायक इयान टायसन का निधन: कनाडा के लोक गायक इयान टायसन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. टायसन ने फोर स्ट्रांग विंड्स जैसे आधुनिक लोकगीत लिखे हैं और कई युगल गीत भी गाए हैं. उन्होंने भविष्य में सुपरस्टार बनने वाले जोनी मिशेल और नील यंग जैसे गायकों का करियर संवारने में भी अहम भूमिका निभाई थी.

Also Read: अमेरिका में अपनी मां की कुर्बानियों को याद कर रो पड़े थे PM मोदी, दुनिया को बताया उनके संघर्षों की कहानी

सड़क हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल: आज की तीसरी बड़ी घटना उस समय सामने आयी जब टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद बीएमडब्ल्यू कई बार पलटी खाई, और जलकर खाक हो गई. हादसे में पंत को भी गंभीर चोट आई हैं. बता दें, ऋषभ पंत रुड़की में अपने घर जा रहे थे. हादसे के समय पंत खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. पंत ने बताया कि, कार चलाते समय झपकी आने के कारण उनकी कार रेलिंग से जा टकराई. पूरे मामले में राहत की बात यह रही कि पंत की जान बच गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >