केरल सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध मार्च, बजट में पेट्रोल और डीजल पर लगाया गया है अतिरिक्त टैक्स

केरल विरोध मार्च: केरल में कुछ ही दिनों पहले बजट पेश की गयी है. सरकार के तरफ से पेश किये गए बजट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अतिरिक्त टैक्स जोड़ने की भी बात कही गयी थी. सरकार के इस फैसले का राज्य की जनता और पॉलिटिकल पार्टियां जमकर विरोध कर रही हैं.

केरल सरकार ने कुछ ही दिनों पहले बजट की पेशकश की थी. इस बजट में उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अतिरिक्त टैक्स जोड़ने की बात कही थी. सरकार के तरफ से पेश किये गए इस बजट से वहां की जनता काफी भड़क गयी. भड़की हुई जनता और पॉलिटिकल पार्टियों ने कई रैलियां तो निकाली ही, इसके साथ ही केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के काफिले के सामने काला झंडा भी लहराया. अतिरिक्त टैक्स जोड़ने के फैसले के विरोध में पॉलिटिकल पार्टियों ने केरल में विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया है. यह विरोध मार्च तिरुवनंतपुरम में केरल सचिवालय तक निकाली गयी.

भाजपा का विरोध मार्च

भाजपा जिला समिति ने आज पेश किये गए बजट के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में केरल सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला है. इस मार्च में भारी मात्रा में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और नेता जुटे. बात चाहे आम जनता की हो या फिर पॉलिटिकल पार्टियों की सभी ने सरकार द्वारा पेश किये गए बजट का जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Also Read: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक ही दिन में दो बार दिखाया गया काला झंडा, जानें क्या है मामला
काले झंडे से जताया गया विरोध

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन एक खिलाफ इस बजट के बाद गुस्सा सबसे ज्यादा फूटा है. बात यहां तक बढ़ गयी थी कि शनिवार के दिन युवा कांग्रेस ने राज्य के बजट के विरोध में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के काफिले के सामने काला झंडा भी लहरा दिया था. बता दें शनिवार को केरल के एनार्कुलम में काला झंडा लहराने की दो घटनाएं घटी थीं.

कांग्रेस ने भी किया बजट का विरोध

केरल में पेश किये गए बजट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार के दिन काफी उग्र हो गया था. बात इतनी ज्यादा बढ़ गयी थी कि कोच्चि में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इधर-उधर करने के लिए टीयर गैस (आंसू गैस) का इस्तेमाल करना पड़ा था. केवल यही नहीं पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तेज पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >