BJP New President: नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. पीएम ने कहा कि पार्टी मामलों में यह युवा नेता उनका बॉस होगा.
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीएम मोदी ने मिलेनियल बताया
पार्टी हेडक्वार्टर में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 45 वर्षीय नबीन को एक मिलेनियल बताया, जो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे बदलाव देखे हैं. मोदी ने कहा, जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नबीन जी…मैं एक कार्यकर्ता हूं और आप मेरे बॉस हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन उस युग से ताल्लुक रखते हैं जिसमें लोग बचपन में रेडियो पर खबरें सुनते थे और अब कृत्रिम मेधा (AI) का उपयोग करने में माहिर हैं. मोदी ने कहा, नितिन जी में युवा ऊर्जा और भरपूर अनुभव दोनों हैं.
कांग्रेस को लगी मिर्ची
कांग्रेस ने नितिन नबीन को बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित किए जाने पर कहा, अध्यक्ष की घोषणा पहले कर दी गई और फिर चुनाव का ऐलान किया गया, लेकिन वह भी नहीं हुआ. पवन खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को प्रभावित करने का का मौका भी नहीं मिला.
खेड़ा ने पीएम मोदी पर भी किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तवेश्वरानंद की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं भाजपा के लोग बिग बॉस का गेम खेल रहे हैं.
