कर्नाटक: BJP का मेगा इलेक्शन कैंपेन शुरू, विजय संकल्प यात्रा को नड्डा ने किया रवाना, लोगों को जोड़ने की तैयारी

Karnataka Election ‍BJP: कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है. एक बार फिर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. विजय संकल्प रैली का भी यहीं मकसद है. नड्डा ने कहा है कि 20 दिनों में हम 8000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. इस यात्रा में 75 जनसभाएं और 150 रोड शो होंगे.

Karnataka Election ‍BJP: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कमर कस चुकी है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा ने राज्य भर में चारों दिशाओं से पार्टी की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की. नड्डा ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया. विजय संकल्प रथ प्रदेश में 20 दिनों तक चलेगी. यात्रा के तहत रथ 8 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा.

बीजेपी का मेगा इलेक्शन कैंपेन: कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित है. एक बार फिर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. विजय संकल्प रैली का भी यहीं मकसद है. पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में लगी है. विजय संकल्प रैली का आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगाज कर दिया है. इसके बाद इस मेगा इलेक्शन कैंपेन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे. वहीं, नड्डा ने कहा है कि 20 दिनों में हम 8000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. इस यात्रा में 75 जनसभाएं और 150 रोड शो होंगे.


Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका

3 मार्च को अमित शाह रवाना करेंगे रथ: जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को कर्नाटक का एक दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान शाह दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे. अमित शाह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें, राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी अभी से ही पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गयी है. भाजपा ने यात्राओं के जरिए लोगों से जुड़ने और रैलियों को संबोधित करने एवं लोगों को यात्रा के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी देने की योजना बनाई है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >