Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों का काटा टिकट? दलबदलुओं पर मेहरबान हुई पार्टी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार भाजपा ने कई विधायकों को टिकट काट दिया है. आज शाम जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

karnataka election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम को जारी करेगी.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में मीडिया से बात की और कहा कि उम्मीदवारों की सूची आज शाम जारी की जाएगी. येदियुरप्पा ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक की जाएगी. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आज शाम तक इसे जारी करने का काम कि जाएगा. वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पहली सूची में 170 से 180 उम्मीदवारों के नाम होंगे.

किसे दिया गया है टिकट

सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही है उसके अनुसार भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है. वहीं कांग्रेस के दलबदलुओं को चुना गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर सरकार को गिराकर 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले सभी कांग्रेस विधायकों को चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट दिया गया है. यदि ऐसा होता है तो भाजपा को चुनाव से पहले दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. भाजपा के अंदर फूट भी देखने को मिल सकती है.

बोम्मई शिगगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई शिगगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिस पर वह 2008 से काबिज हैं. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की सीट शिकारीपुरा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. यहां चर्चा कर दें कि येदियुरप्पा ने पहले संकेत दिया था कि उनका बेटा वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ सकता है. हालांकि, उन्होंने बाद ���ें कहा कि विजयेंद्र शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: कर्नाटक विधानसभा चुनाव : एक दूसरे का मजाक उड़ाने में व्यस्त कांग्रेस-भाजपा, टिकट को लेकर दुविधा बरकरार
कब है मतदान

यहां चर्चा कर दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. इसके बाद मतों की गिनती 13 मई को की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >