छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, घोषणापत्र के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है. घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने एक समिति का गठन किया. इस समिति में कुल 31 लोगों को शामिल किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी राज्य का कई बार दौरा भी कर चुके हैं. बीजेपी ने घोषणापत्र का मसौदा करने के लिए एक समिति का गठन भी किया है.

31 सदस्यीय समिति तैयार करेगी बीजेपी का घोषणापत्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है. घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने एक समिति का गठन किया. इस समिति में कुल 31 लोगों को शामिल किया गया है.

समिति की अध्यक्षता करेंगे लोकसभा सदस्य विजय बघेल

भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख अरुण साव द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता लोकसभा सदस्य विजय बघेल करेंगे और इसमें विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद रामविचार नेताम और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सह-संयोजक होंगे. इसके साथ ही विधायक कृष्णमूर्ति बांधी और रंजना साहू, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, चंद्रशेखर साहू और महेश गागड़ा तथा आईएएस से नेता बने ओपी चौधरी शेष 27 सदस्यों में शामिल हैं. राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूहों में से एक कुर्मी समुदाय से आने वाले बघेल दुर्ग संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Also Read: चुनावी समरः राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी और तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, प्रभारियों की नियुक्ति

2018 के चुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार

मालूम हो भाजपा वर्ष 2018 में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने से पहले 15 साल तक छत्तीसगढ़ में सत्ता में थी. वर्ष 2003 से 2018 के बीच रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में भाजपा छत्तीसगढ़ की सत्ता में थी. गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच जुलाई को राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसके बाद पार्टी में चुनावी तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखे जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >