Bansuri Swaraj Injured: चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, आंखों में लगी चोट

Bansuri Swaraj Injured: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. सियासी दर पूरे रेस में हैं. नई दिल्ली से बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी जोर शोर से प्रचार कर रही हैं. वहीं, प्रचार करने के दौरान उन्हें चोट लग गई है. बांसुरी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपनी चोट का जिक्र किया है. साथ उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर का भी शुक्रिया किया है.

Bansuri Swaraj Injured: नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज घायल हो गई है. उनकी आंखों में चोट लगी है. चोट के कारण उनकी बाई आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई है. दरअसल बीते दिन लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें चोट लगी गई थी.  अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बांसुरी स्वराज ने चोट की जानकारी दी. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गई. साथ ही कहा कि मेरी देखभाल करने और मुझे ठीक करने के लिए मोती नगर के डॉ. नीरज वर्मा को धन्यवाद.

मंदिर में पूजा करने की फोटो को किया शेयर

बीजेपी प्रत्याशी बांसुरू स्वराज जख्मी हैं. उनकी आंखों में चोट लगी है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने रमेश नगर के सनातन धर्म मंदिर में आयोजित माता की चौकी में शामिल हुईं. उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया. पूजा करने के बाद बांसुरी स्वराज ने कुछ तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर भी की है.

नई दिल्ली लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं बांसुरी

18वीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है. बांसुरी स्वराज पेशे वकील हैं और पूर्व बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बीजेपी ने पार्टी नेता मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी को मैदान में उतारा है. 18वीं लोकसभा चुनाव में बांसुरी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से हो रहा है. बता दें दोनों उम्मीदवार पेशे से वकील हैं.

लंदन से बांसुरी ने की है लॉ की पढ़ाई

बांसुरी स्वराज बीजेपी उम्मीदवार होने के साथ-साथ पेशे से वकील भी हैं. पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बांसुरी ने लंदन से लॉ किया है.  ब्रिटेन के बीपीपी लॉ स्कूल की उनके पास डिग्री है. बीजेपी उम्मीदवार बनने से पहले वो वो सुप्रीम कोर्ट में कई सालों तक वकालत कर चुकी हैं. अपने लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली में बांसुरी जोर शोर से प्रचार कर रही हैं. उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से ही वो मीटिंग और बैठक के जरिये आम आदमी से मिलने में लगी हैं. 

Also Read: Andhra Pradesh Election 2024: कांग्रेस ने कसी कमर, विधानसभा और लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >