BJP Election Incharge: बिहार, बंगाल और तमिलनाडु के लिए बीजेपी चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

BJP Election Incharge: बीजेपी ने तीन राज्यों, बिहार, बंगाल और तमिलनाडु के लिए अपने चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है.

BJP Election Incharge: बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया है.

तमिलनाडु के लिए बैजयंत पांडा बीजेपी वुनाव प्रभारी नियुक्त

बीजेपी ने पार्टी नेता बैजयंत पांडा को तमिलनाडु चुनाव प्रभारी नियुक्त किया. जबकि मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी नियुक्त किए गए.

धर्मेंद्र प्रधान बिहार के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त

बीजेपी ने पार्टी नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया. पार्टी के सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >