छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पर कब होगा सस्पेंस समाप्त? ये है लेटेस्ट अपडेट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं. वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब भी सस्पेंस जारी है. चुनाव नतीजे सामने आए 5 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन बीजेपी अबतक सीएम के नाम को लेकर फैसला नहीं ले पाई है. हालांकि तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बहुत जल्द तीनों राज्यों को नये मुख्यमंत्री मिल जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में रविवार को हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार को बैठक होगी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा –इस पर ‘सस्पेंस’ खत्म होने की संभावना है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को बताया, बीजेपी विधायक दल की बैठक रविवार को होगी. पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी वहां मौजूद रहेंगे.

Also Read: राजस्थान : सीएम कुर्सी की रेस के बीच महंत बालकनाथ का बड़ा बयान, कहा- ‘ध्यान नहीं दें’

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 90 में से 54 सीट जीती

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं. वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही.

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को होगी विधायक दल की बैठक

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होने की संभावना जताई जा रही है. मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा विधायकों के साथ बैठक करेंगे और फिर उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन करेंगे. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोमवार की शाम तक सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी.

मध्य प्रदेश सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 163 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल की है. मध्य प्रदेश की जीत में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका रही है. सत्ता विरोधी लहर की आशंका के कारण शुरुआत में मुख्यमंत्री चेहरा सामने नहीं रखा गया था, लेकिन सभी संभावनाओं को किनारे करते हुए शिवराज की अगुआई में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शिवराज सबसे आगे चल रहे हैं. शिवराज के अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नामों की चर्चा हो रही है.

राजस्थान में सीएम रेस की दौड़ में ये नाम सबसे आगे

राजस्थान के 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. जीत के बाद नये मुख्यमंत्री का फैसला अबतक नहीं किया जा सका है. सीएम पद के कुछ प्रमुख चेहरों में वसुंधरा राजे शामिल हैं. इसके अलावा दीया कुमारी, महंत बालक नाथ और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है.

छत्तीसगढ में सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने 54 पर शानदार जीत दर्ज की और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया. पांच साल पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया था. सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में 35 सीटों पर सिमट गई. नये मुख्यमंत्री के लिए रमन सिंह, अरुण साव, ओपी चौधरी और गोमती साई सहित कई नाम चर्चा में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >