Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने किया प्रभारियों का ऐलान, ओपी धनखड़ को दिल्ली तो संजीव चौरसिया बने यूपी के प्रभारी

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने कई राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं, डॉ दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है.

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. सभी पार्टी अपने मोहरे सेट करने में लगे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने कई राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं, डॉ दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. जबकि, संजीव चौरसिया को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. बीजेपी ने कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में बीते दिनों हुई मंथन के बाद प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है. पार्टी ने 13 राज्यों के लिए 18 प्रभारी और उप प्रभीरियों की नियुक्ति की है. पार्टी ने रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान और निकोबार का सह प्रभारी बनाया गया है. नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, कैप्टन अभिमन्यु को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है. अलका गर्जुर को पार्टी ने दिल्ली का सह प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, नलिन कुमार कटील को केरल का सह प्रभारी बनाया गया है. बीजेपी ने दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. वहीं, निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया है.

राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए हो चुका है ऐलान

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है. वहीं सतीश पुनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है और आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी अरुण सिंह को बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >