Bismil Ki Mehfil India Tour 2025: भारत के लोकप्रिय और समकालीन सूफी संगीत का सबसे पहचाना नाम बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025 का दिल्ली में भव्य समापन हुआ. इस संगीत यात्रा की शुरुआत पुणे से हुई थी और ऐतिहासिक समापन दिल्ली में हुआ. पुणे से दिल्ली के बीच हर शहर में संगीत को सुनने जनसैलाब उमड़ा. योर्ज इवेंटफुली की ओर से प्रस्तुत और आयोजित इस टूर की घोषणा बिस्मिल ने अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए की थी. दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ यह टूर देश के सबसे सफल सूफ़ी कॉन्सर्ट तौर बनकर उभरा है.
कई शहरों दिखा सूफी संगीत का जलवा
पुणे से शुरू होकर यह संगील महफिल नासिक, बरेली, सूरत, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, लुधियाना और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंची. हर शहर में दर्शकों ने भारी संख्या में पहुंचकर सूफ़ी संगीत, कविता और भक्ति से भरी इस संगीतमय शाम को ऐतिहासिक बना दिया. हर पड़ाव पर बिस्मिल की महफिल केवल एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव बनकर उभरी, जहां संगीत ने दिलों और रूहों को जोड़ा.
हर शहर के दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
सूफी कलाम, आधुनिक साउंडस्केप और बिस्मिल की आत्मीय प्रस्तुति ने हर शहर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. टूर के समापन पर दिल्ली में आयोजित महफ़िल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हजारों संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में यह आयोजन भारत की सबसे बड़ी और प्रभावशाली सूफी महफिलों में शामिल हो गया. दर्शकों की तालियों, दुआओं और भावनात्मक प्रतिक्रिया ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया.
दिल्ली में भव्य समापन, बना नया बेंचमार्क
संगीत के इस टुअर का भव्य समापन दिल्ली में हुआ. टूर की सफलता पर बिस्मिल ने कहा कि यह सफर उनके लिए सिर्फ मंच से गाने का नहीं था, बल्कि हर शहर में लोगों के दिलों से जुड़ने का अनुभव था. पुणे से शुरू होकर दिल्ली में ही इस यात्रा का पूरा होने का अहसास काफी खास रहा. उन्होंने कहा कि सूफी संगीत की ताकत को देशभर से मिला प्यार हमेशा उनके साथ रहेगा. वहीं, योर्ज़ इवेंटफुली की टीम ने बताया कि यह टूर प्रोडक्शन, दर्शक सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से एक नया बेंचमार्क बन गया है, जिसने भारत में सूफ़ी संगीत के लाइव अनुभव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. दिल्ली की ऐतिहासिक गरिमा, लखनऊ की सूफियाना रवायत, कोलकाता की सांस्कृतिक ऊर्जा, मुंबई की जीवंतता और अहमदाबाद की उमंग हर शहर ने इस महफ़िल को अपना बना लिया.
