Biporjoy Cyclone Live: बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

Biporjoy Cyclone Today 17 June 2023 : बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में दिखने लगा है. राज्य में भारी बारिश हो रही है. सौराष्ट्र और कच्छ से टकराने से पहले कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, तूफान के प्रभाव के कारण गुजरात के तटीय इलाकों में बुधवार से ही भारी बारिश देखी गयी. चक्रवाती तूफान बिपरजोय का हर अपडेट यहां

Live Updates
3:57 AM. 18 Jun 23 10:27 PM. 17 Jun

बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

अरब सागर में उठे चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक सिरोही में 37.5 मिलीमीटर, जालौर में 36 मिमी, बाड़मेर में 33.6 मिमी, बीकानेर में 26.6 मिमी, डबोक में 13 मिमी, डूंगरपुर में 12.5 मिमी और जोधपुर में 10.5 मिलीमीटर बारिश हुईई। इस अवधि के दौरान कई अन्य स्थानों पर भी वर्षा हुई.

3:56 AM. 18 Jun 23 10:26 PM. 17 Jun

गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से ली ‘बिपरजॉय’ से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘बिपरजोय’ से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए गुजरात के भुज में कलेक्टर कार्यालय में सीएम भूपेंद्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

3:56 AM. 18 Jun 23 10:26 PM. 17 Jun

पाकिस्तान में टला बिपारजॉय का प्रकोप, सिंध प्रांत में प्रशासन ने सारे प्रतिबंध हटाये

पाकिस्तान के सिंध प्रांत और उसकी राजधानी कराची में चक्रवात बिपारजॉय का प्रकोप टलने के बाद प्रशासन ने शनिवार को खुले समुद्र में जाने पर रोक समेत सारे प्रतिबंध हटा लिये. सिंध सरकार ने इस प्रांत के तटीय क्षेत्रों से करीब 80000 लोगों को इस चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था.

10:55 PM. 17 Jun 23 5:25 PM. 17 Jun

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के कच्छ में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के कच्छ में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

7:12 PM. 17 Jun 23 1:42 PM. 17 Jun

चक्रवात बिपरजॉय पड़ा कमजोर, हवा की गति में आयी कमी, गुजरात और राजस्थान में बारिश जारी

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा, चक्रवात के कारण चल रही हवा की गति में कमी आ गयी है. हम गुजरात के बनासकांठा और पाटन जिलों और राजस्थान के दक्षिणी भाग में भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं. हमारे पास गुजरात में 18, राजस्थान में 2, दीव में 1 और रिजर्व में कुछ टीमें हैं. गुजरात सरकार ने बेहतरीन योजना बनाई और जिसके कारण हमने एक भी जान नहीं गंवाई.

7:12 PM. 17 Jun 23 1:42 PM. 17 Jun

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कमजोर होकर गहरे दबाव में बदला, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश

IMD के महानिदेश डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय शुक्रवार मध्य रात्री में कमजोर होकर एक गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया था. आज सुबह ये दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर और इसके आस-पास के इलाके नॉर्थ गुजरात में केंद्रित है. आज साउथ राजस्थान और उत्तरी गुजरात के आस-पास के क्षेत्र में अति भारी बारिश जारी रहेगी.

मुख्य बातें

Biporjoy Cyclone Today 17 June 2023 : बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के बाद अब राजस्थान में दिखने लगा है. राज्य में भारी बारिश हो रही है. सौराष्ट्र और कच्छ से टकराने से पहले कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, तूफ���न के प्रभाव के कारण गुजरात के तटीय इलाकों में बुधवार से ही भारी बारिश देखी गयी. चक्रवाती तूफान बिपरजोय का हर अपडेट यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >