हिमाचल प्रदेश के चंबा में उफनते नाले के तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार की जान पर बन आई. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह नाले में फंस गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया. तभी वहां मौजूद एक कपल ने उसे देखा और बिना देर किए उसकी मदद के लिए आगे बढ़ गया.
बाइक सवार को बचाने पहुंचा कपल
बताया जा रहा है कि बाइक सवार की जान बचाने वाले दोनों नए-नवेले शादीशुदा कपल थे. शादी के बाद दोनों घूमने निकले थे. इसी दौरान तेज बहाव के बीच बाइक सवार को फंसा देखकर कपल ने अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं की और दोनों ने मिलकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की.
ये भी पढ़ें: नेपाल ने बाढ़ की तबाही के लिए चीन, अमेरिका और भारत को बताया जिम्मेदार? मांगा मुआवजा
दुपट्टे की मदद से बचाई बाइक सवार की जान
पानी का बहाव बहुत ही तेज था और जरा सी चूक बाइक सवार के साथ-साथ उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती थी. लेकिन दोनों ने मिलकर बाइक सवार को बचा लिया. अब रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल को उफनते पानी के बीच दुपट्टे की मदद से बाइक सवार तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है.
