Watch Video : ट्रॉली से टकराई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, मच गया हड़कंप, वीडियो आया सामने

Watch Video : राजस्थान के बीकानेर में फिर एक बड़ा हादसा टल गया. 16 नवंबर की शाम ट्रेन के यात्रियों में अचानक घबराहट फैल गई, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है. जानें क्या है पूरा मामला.

Watch Video : राजस्थान के बीकानेर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दिल्ली–बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22472) का इंजन रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक जा टकराया. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर कई मीटर दूर जा गिरी और बहुत तेज आवाज हुई. इस आवाज को सुनते ही ट्रेन में बैठे यात्री घबरा गए और खिड़कियों से बाहर झांकने लगे. शुक्र है कि लोको पायलट ने दूर से ही ट्रॉली देख ली थी और ट्रेन की स्पीड को कम कर दिया. उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन के पटरी से उतरने की स्थिति नहीं बनी. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

रेल हादसा श्रीडूंगरगढ़ और बेनीसर के बीच रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ. बीकानेर मंडल के रेल प्रवक्ता धुनी लाल कुमावत ने इस संबंध में जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार, एक बिना गेट वाले फाटक पर यह हादसा हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया ड्राइवर जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगा. ठीक उसी वक्त उसने ट्रेन को तेजी से आते देखा और घबरा गया. डर के कारण वह ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़कर भाग गया. लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. धीमी रफ्तार में ट्रेन ट्रॉली से टकरा गई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >