भोपाल बालगृह से लापता 26 लड़कियों पर आया बड़ा अपडेट, सीएम मोहन यादव ने बताया कहां हैं बच्चियां

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया और लिखा, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं का वेरिफिकेशन हो गया है, सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है. सीएम ने आगे लिखा, एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बालगृह से 26 लड़कियों के लापता होने की खबर ने तहलका मचा दिया. दिनभर पुलिस प्रशासन जांच में जुटी रही है. लेकिन अब बच्चियों को लेकर अच्छी खबर आ रही है. बताया जा रहा सभी सुरक्षित हैं. सभी 26 बच्चियों के सुरक्षित होने की खबर खुद राज्य के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है.

सीएम मोहन यादव बोले- सभी लापता हुई बच्चियां सुरक्षित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया और लिखा, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में संचालित बालगृह से लापता बालिकाओं का वेरिफिकेशन हो गया है, सभी बेटियां सुरक्षित हैं और इनकी पहचान भी कर ली गई है. सीएम ने आगे लिखा, एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

अवैध रूप में संचालित हो रहा था बालिका गृह

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, बालिका गृह अवैध रूप से चलाया जा रहा था. जांच के दौरान पता चला कि यह न तो पंजीकृत था और न ही मान्यता प्राप्त. वहां मौजूद 41 लड़कियों को सरकारी शेल्टर होम में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया, अवैध रूप से संचालित बालगृह के डायरेक्टर के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है. कलेक्टर ने बताया, सभी लड़कियां सुरक्षित हैं. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शिवराज सिंह चौहान ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

बच्चियों के लापता होने की खबर मिलने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. शिवराज सिंह ने ट्वीट किया और लिखा था, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.

अवैध बालगृह संचालित होने और बच्चियों के लापता होने की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस

गौरतलब है कि पुलिस ने गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव की शिकायत पर अवैध रूप से बाल गृह चलाने के आरोप में अनिल मैथ्यू नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस के पास जो शिकायत दर्ज कराई गई थी उसमें बताया गया था कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र की 68 लड़कियों में से 26 लापता हो गई हैं.

अनिल मैथ्यू के खिलाफ मामला दर्ज

अनिल मैथ्यू के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि मैथ्यू अब तक उस केंद्र के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >