जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत

बुधवार को जम्मू और कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है. प्रदेश के किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सड़क हादसे के 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है.

जम्मू और कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है. प्रदेश के किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि क्रूजर में 10 लोग सवार थे. वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी किश्तवाड़ डीसी डॉ देवांश यादव बात हुई है. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है. केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी. 

खाई में गिरा वाहन: हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिस कारण उसमें सवार अधिकतर लोगों की जान चली गई. यह हादसा डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ. वहीं, हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है.

बस पलटने से एक की मौत, 25 घायल: गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों से भरी बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया था. बस में सवार सभी यात्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे. वहीं हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए थे. वाहन में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
भाषा इनपुट से साभार

Also Read: 4 घंटे में पूरी होगी देहरादून से दिल्ली का सफर, उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानिए किराया और रूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >