Uttarakhand Bus Accident: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के भिकियासैंण में बस हादसे का शिकार हो गया. इसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं.

बस जा रही थी भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही थी और रास्ते में विनायक के पास वह खाई में गिर गयी. उसने बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 17—18 यात्री सवार थे जिनमें से छह—सात लोगों की मौके पर ही मौत होने की आशंका है.

हादसे पर दुख जताया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का तुरंत और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >