भवानीपुर उपचुनाव की मतगणना कुछ देर में होगी शुरू
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी या उन्हें इस पद से हाथ धोना पड़ेगा? भवानीपुर के मतदाताओं ने उनके भाग्य का फैसला कर दिया है. रविवार को पिटारे में बंद उनके भाग्य के फैसले की गिनती शुरू होने वाली है. पश्चिम बंगाल में भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को शुरू होने वाली है.
बता दें कि इस साल की मई महीने में समाप्त हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा से कड़ी टक्कर के बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन वे नंदीग्राम से खुद हार गईं. उन्हें अपने प्रबल विरोधी शुभेंदु अधिकारी के हाथों मात खानी पड़ी. अब वे अपने मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं.