Bharat Jodo Yatra: सुरक्षा वजहों से मैंने अपनी यात्रा रोकी, कल-परसों ऐसा नहीं होना चाहिए, बोले राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: मुझे मालूम नहीं ये क्या हुआ, लेकिन कल या परसो ऐसा नहीं होना चाहिए. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर जानें राहुल गांधी ने क्या कहा..

Bharat Jodo Yatra Today: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड के पास अस्थाई रूप से रोक दी गयी. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि आज बहुत संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पहुंचे, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये. मुझे मालूम नहीं ये क्या हुआ, लेकिन कल या परसों ऐसा नहीं होना चाहिए. सुरक्षा वजहों से मैंने अपनी यात्रा रोकी है. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं थी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गयी. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते. मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे.भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

सुरक्षा चिंताओं के कारण अस्थाई रूप से रोकी गयी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काजीगुंड के पास अस्थाई रूप से रोक दी गयी है. यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी रजनी पाटिल ने इस बाबत ट्वीट किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन “राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है.

Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, राहुल गांधी ने दिग्विजय के बयान से किया किनारा, कहा- सेना के शौर्य पर सवाल नहीं

11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी राहुल गांधी को

यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी, लेकिन उनके 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही यात्रा को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा. आज सुबह भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जो यात्रा के रुकने से उदास नजर आये.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >