'देश में राम की लहर नहीं', प्राण-प्रतिष्ठा पर बोले राहुल गांधी, FIR पर हिमंत बिस्वा सरमा पर भी बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर के नाम पर लहर नहीं है. अयोध्या में सोमवार को जो हुआ वह एक राजनीतिक कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शो’ किया.

असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बवाल जारी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सांसद राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. इधर निर्देश पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, असम में उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अवरोध पैदा करने का जितना प्रयास किया जा रहा है उससे उनकी यात्रा को उतना ही प्रचार मिल रहा है. राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बनी स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, देश में कोई राम की लहर नहीं है.

धमकाने वाले कदमों से वह डरने वाले नहीं: राहुल गांधी

असम में कुछ जगहों पर यात्रा में अवरोध से जुड़े सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, असम के मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है. जो प्रचार हमें नहीं मिलता, वो मिल रहा है. उसमें असम के मुख्यमंत्री और शायद उनके पीछे अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं. असम में आज मुख्य मुद्दा यात्रा बन गया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया, हम इनसे डरते नहीं है. हमारा संदेश गांव-गांव में जा रहा है.

अयोध्या में प्रधानमंत्री ने ‘शो’ किया, मंदिर के नाम पर लहर नहीं: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर के नाम पर लहर नहीं है. अयोध्या में सोमवार को जो हुआ वह एक राजनीतिक कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शो’ किया. यह पूछे जाने पर कि राम लहर का मुकाबला करने के लिए उनके पास क्या योजना है, तो कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है कि लहर है. यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम था.

Also Read: असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोके जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राहुल पर एफआईआर दर्ज करने का दिया था निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, मैंने असम पुलिस के DGP को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा, यह असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है. हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं. इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं. शर्मा ने कहा, आपके गैरजिम्मेदाराना आचरण और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की वजह से अब गुवाहाटी की सड़कों पर भारी जाम लग गया.

न्याय यात्रा के पीछे न्याय का आइडिया और उसमें हमारे पांच स्तंभ हैं, जो देश को शक्ति देंगे : राहुल गांधी

देश को मजबूत बनाने के लिए ‘पांच न्याय’ की योजना हमारे पास है. यह हम आपके सामने रखेंगे. राहुल गांधी ने कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है. इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं- युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक के लिए न्याय. ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे. कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महीने में इन्हें जनता के सामने रखेगी.

1. युवा न्याय

2. भागीदारी

3. नारी न्याय

4. किसान न्याय

5. श्रमिक के लिए न्याय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >