Bengaluru NIA Raids: आतंकी साजिश मामले में एक्शन में NIA, सात राज्यों में किया रेड

Bengaluru NIA Raids: पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेंड आतंकी बेंगलुरु के जेल में बंद कैदियों को कट्टर बनाने में लगे हैं. इसी कड़ी में बीते साल जुलाई में पुलिस ने 5 से छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था. एनआईए को शक है कि लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के और आतंकी संबंधित ठिकानों पर छिपे हो सकते हैं. इस कारण एनआईए रेड कर रही है.

Bengaluru NIA Raids: बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में एनआईए एक्शन में हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज यानी मंगलवार को सात राज्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए की रेड  बेंगलुरू प्रिजन रैडिक्लाइजेशन केस को लेकर है, जिसके तहत जेल में बंद कैदियों को कट्टर बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में बीते साल बेंगलुरु पुलिस ने सात आरोपियों के पास से हथियार और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट बरामद किये थे. इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी.

बेंगलुरू प्रिजन रैडिक्लाइजेशन मामले में NIA की रेड

दरअसल, पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेंड आतंकी बेंगलुरु के जेल में बंद कैदियों को कट्टर बनाने में लगे हैं. इसी कड़ी में बीते साल जुलाई में पुलिस ने 5 से छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इनके पास से पुलिस को पिस्तौल, हथगोले समेत गोला बारूद मिला था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, इसी दौरान पूछताछ में प्रिजन रैडिक्लाइजेशन मामला सामने आया था.

दरअसल एनआईए को शक है कि लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के आतंकी संबंधित ठिकानों पर छिपे हो सकते हैं. इस कारण एनआईए इन ठिकानों पर रेड कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए को अपनी जांच में जो बातें पता चली है उसके मुताबिक बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी टी नासिर कैदियों को हिंसक बनाने का काम कर रहा था. उसका एक सहयोगी जुनैद अहमद भी इस काम में लगा था, हालांकि वो फिलहाल फरार है. 

Also Read: चेहरे पर मुस्कान लिए कैंसर से लड़ रहे थे इसरो प्रमुख, Aditya L1 Mission के दौरान मिली थी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >