बेंगलुरु में बाढ़ से तबाही, Lexus, Bentley, BMW जैसी गाड़ियां जलमग्न, आलीशान घरों में भी घुसा पानी

बेंगलुरु में मूसालाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया. सड़क, गलियों और पॉश इलाकों में जलजमाव की स्थिति है. महंगी कारें और वाहन पानी में डूबे हैं और यहां तक कि आलीशान कोठियों के सामने भी यही मंजर दिखाई दे रहा है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से ऑफिस जाने को मजबूर हैं. लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से रियासी कॉलोनियों में भी पानी भर गया है. ये पानी उनके बड़े-बड़े बंगलों में भी घुस चुका है.

इस बाढ़ की वजह से बीएमडब्ल्यू, सेडान, रेंज रोवर, एसयूवी जैसी लग्जरी गाड़ियां जलमग्न हो चुकी है. आपको बता दें कि इन कार कारों की कीमत 65 लाख से रुपये से ​​2.5 करोड़ तक होती हैं.

कई आलीशान घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के ”कुप्रशासन” को जिम्मेदार ठहराया.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी, जबकि कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने का निर्देश दिया. बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन पटरी से उतर गया.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >