Bengal Bandh: जेपी नड्डा ने बुधवार को बंगाल बंद का किया आह्वान, कहा- ममता बनर्जी के घमंड को करेंगे चकनाचूर

Bengal Bandh: ‘नबान्न अभियान’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आम नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 28 अगस्त सुबह 6 बजे से 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का आह्वान किया है.

Bengal Bandh: बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि बंगाल की जनता हमारे साथ खड़ी होगी और ममता बनर्जी के घमंड को चकनाचूर करने और ऐसी दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

Bengal Bandh: ममता बनर्जी ने बंगाल में क्रूरता और तानाशाही की सारी हदें पार की

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ममता जी ने बंगाल में क्रूरता और तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं. चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता की नृशंस हत्या हो, संदेशखली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मामलों के दोषियों को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन की मिलीभगत हो. सभी मामलों में बंगाल की तानाशाह मुख्यमंत्री का तानाशाही रवैया दिख रहा है. ममता बनर्जी ऐसे अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं. इसमें क्या मजबूरी है? आप उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यहां रक्षक ही भक्षक बन गया है. कोलकाता की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और पूरा पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ है, जहां आम लोग ममता बनर्जी के खिलाफ अपने घरों से बाहर आ गए हैं.

कोलकाता में एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया जाता है और ममता बनर्जी चुप रहती हैं

जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल की सड़कों पर ममता बनर्जी की सरकार और उनकी क्रूर पुलिस द्वारा न्याय की मांग कर रहे बंगाल के डॉक्टरों, युवाओं और महिलाओं के खिलाफ जो हिंसा और दमन देखा गया, वह निंदनीय ही नहीं बल्कि मानवता के लिए भी शर्मनाक है. पश्चिम बंगाल में एक बेटी के साथ क्रूरता से दुष्कर्म किया जाता है लेकिन ममता बनर्जी चुप रहती हैं. एक महिला की अस्मिता को तार-तार किया जाता है, बेटी के माता-पिता को गुमराह किया जाता है और ममता बनर्जी चुप रहती हैं. जब देश की युवा शक्ति ने ‘नवान्न अभियान’ चलाकर नए न्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, तब ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री होने के नाते अपनी हैसियत का एहसास हुआ और उन्होंने दोषियों को बचाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. सरकार ने 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया, हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया, छात्रों पर बंगाल की सड़कों पर लाठीचार्ज किया गया और उन पर पानी की बौछारों से हमला किया गया. एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद, ममता जी बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >