Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंची खूबसूरत साध्वी, Video देख हैरान हुए लोग, वायरल

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है. देश-दुनिया से साधु-संत पवित्र संगम तट पर स्नान करने प्रयागराज पहुंच रहे हैं. पहले दिन रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में हठयोगी और नागा साधु, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. महाकुंभ में एक साध्वी अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर लोग शेयर करने लगे. हर ओर उनकी चर्चा हो रही है. वजह है, उनकी खूबसूरती. साध्वी ने मीडिया से बातचीत में जो कहा, उसके बाद नेटिजंस भी एक्टिव हो गए. साध्वी रथ में सवार हैं और पत्रकार के सवालों का जवाब भी दे रही हैं.

खूबसूरत साध्वी के वीडियो में क्या है खास?

महाकुंभ में पवित्र स्नान करने प्रयागराज पहुंची साध्वी से एक महिला पत्रकार ने उनकी खूबसूरती को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उसका जवाब दिया. वायरल वीडियो में पत्रकार ने जब उनसे पूछा, कहां से आई हैं और उनका संन्यास जीवन कब और कैसे आरंभ हुआ? इस पर साध्वी ने कहा, वो उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं.

मुझे जो करना था मैं कर चुकी हूं : साध्वी

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में आईं साध्वी से पत्रकार ने पूछा, इतनी खूबसूरत होने के बावजूद आपने संन्यास क्यों चुना? इस पर साध्वी ने कहा- मुझे जो करना था, वह मैं कर चुकी हूं. इस जीवन में मुझे सुकून मिलता है. उन्होंने बताया, वो अभी 30 वर्ष की हैं और दो साल पहले उन्होंने संन्यास धर्म अपनाया है.

साध्वी के वीडियो में लगातार लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने आईं साध्वी के वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने उनकी सराहना की, तो कई ने उन्हें ढोंगी करार दिया. शुभांगी पंडित नाम की एक यूजर ने साध्वी का वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. एक यूजर ने उनपर गंभीर आरोप लगा दिया. एक्स पर लिखा, “वह साध्वी नहीं हैं, वह एक पेशेवर होस्ट हैं, वह विवाह और सार्वजनिक समारोहों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करती हैं.” एक अन्य यूजर ने पत्रकार के सवाल पर नाराजगी जाहिर की और लिखा, “क्या घटिया मानसिकता है लोगों की, सुंदर होने का साध्वी बनने से क्या संबंध, जो बाकी साधवीं हैं क्या उन्होंने ऐसा बनना इसलिए चुना क्योंकि वह दिखने में सुंदर नहीं थीं?” एक यूजर ने तो उनके मेकअप करने पर ही सवाल उठा दिया. एक्स पर लिखा, “इतना मेकअप कौन सी साध्वी पोतती है बहन?असली साधु साध्वी तो अपने अंदर के तेज से ही सुंदर दिखते और चमकते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >