Breaking News LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक बलात्कार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

Breaking News LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, रूस-यूक्रेन विवाद पर होगा मंथन. कोरोना संकट के बाद आज से गुजरात में खुलेंगे सभी स्कूल. चारा घोटाले के एक मामले में आज लालू यादव को सुनाई जाएगी सजा. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

10:04 PM. 21 Feb 22 10:04 PM. 21 Feb

दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक बलात्कार मामले में फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने से संबंधित याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा है.

8:13 PM. 21 Feb 22 8:13 PM. 21 Feb

हिजाब पर प्रतिबंध की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है.

8:13 PM. 21 Feb 22 8:13 PM. 21 Feb

महंगाई ने जीना दूभर कर दिया- सोनिया गांधी

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 5 साल ऐसी सरकार देखी है जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया. 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है. पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है.

8:13 PM. 21 Feb 22 8:13 PM. 21 Feb

रूस ने दिखाई ताकत

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में रूस ब्लैक सी में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है. रूस ने बेलारूस में न्यूक्लियर ड्रिल के दौरान ब्लैक सी नौसेना उतार दिया.

5:06 PM. 21 Feb 22 5:06 PM. 21 Feb

पीएम मोदी ने बताया शिक्षा क्षेत्र पर बजट का सकारात्मक प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेबिनार के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र पर इस साल के केंद्रीय बजट का सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा के दौरान कहा कि, आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की कर्णधार है. पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी को सशक्त करने का मतलब है भारत के भविष्य को सशक्त करना है. पीएम मोदी ने कहा कि बजट में शिक्षा क्षेत्र में 5 बातों पर ज़ोर दिया गया है. जिनमें यूनिवर्सलाइजेशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, अर्बन और डिज़ाइन, अंतर्राष्ट्रीयकरण, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स प्रमुख हैं.

5:06 PM. 21 Feb 22 5:06 PM. 21 Feb

1 करोड़ 19 लाख का सोना जब्त

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने 1 करोड़ 19 लाख का सोना पकड़ा है. इस मामले में 2 आरोपी भी गिरफ्तार हुए है. सोना दुबई से लाया जा रहा था. (आजतक न्यूज)

5:06 PM. 21 Feb 22 5:06 PM. 21 Feb

कोरोना वायरस के 16,051 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,051 नए मामले सामने आए हैं. तो वहीं कोरोना से बीते एक दिन 206 लोगों की मौत हुई. जबकि, 37,901 रिकवरी कर अपने घरों को लौट गए हैं.

5:06 PM. 21 Feb 22 5:06 PM. 21 Feb

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 12 घायल. (आजतक न्यूज)

1:08 PM. 21 Feb 22 1:08 PM. 21 Feb

फॉल्स फ्लैग अटैक कर दुनिया को झांसे में रख सकता है रूस

रूस की सेना यूक्रेन बॉर्डर पर खड़ी है. किसी भी समय दोनों देशों के बीच विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है. इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन पर फॉल्स फ्लैग अटैक कर सकता है. बता दें, अमेरिकी अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से कई बार आगाह कर चुके हैं कि रूस ऐसी योजना बना रहा है कि उसकी सेना पर हमला होता दिखे और वह इसकी तस्वीरें दुनिया को दिखा सके. इधर, राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है, जिसमें दुनिया के देश रूस-यूक्रेन विवाद पर मंथन करेंगे.

1:08 PM. 21 Feb 22 1:08 PM. 21 Feb

लालू यादव समेत 38 अभियुक्तों को आज सुनायी जाएगी सजा

चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले आरसी-47 ए/96 में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लालू सहित 38 अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि अभियुक्तों की सजा पर फैसला करेंगे. न्यायाधीश एसके शशि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार तथा रिम्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे. सुनवाई के लिए सोमवार को दिन के 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है़ इसे लेकर अदालत ने जेल प्रशासन को पत्र भेजा है. ज्ञात हो कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी.

1:08 PM. 21 Feb 22 1:08 PM. 21 Feb

बिहार में साइबर अपराधियों की अब जब्त होगी संपत्ति

राज्य में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब व्यापक स्तर पर पहल शुरू की गयी है. अब इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई जल्द शुरू की जायेगी. सभी साइबर अपराधियों खासकर बड़े अपराधियों की सूची तैयार करके इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग को संपत्ति जब्ती से संबंधित आगे की कार्रवाई करने के लिए सौंप दी जायेगी. इस मामले को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने सभी जिलों को आदेश दिया कि वे साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाये.

1:08 PM. 21 Feb 22 1:08 PM. 21 Feb

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, रूस-यूक्रेन विवाद पर होगा मंथन. कोरोना संकट के बाद आज से गुजरात में खुलेंगे सभी स्कूल. चारा घोटाले के एक मामले में आज लालू यादव को सुनाई जाएगी सजा. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >