Breaking News: कर्नाटक में 1137, तमिलनाडु में 1051, छत्तीसगढ़ में 504 कोरोना संक्रमण के मामले
Copied link
Breaking News: उत्तर प्रदेश और पंजाब में कल वोटिंग होगी. यूक्रेन पर रूस की ओर से आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिका ने मास्को को कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है. सोमालिया के रेस्तरां में विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
कर्नाटक में 1137, तमिलनाडु में 1051, छत्तीसगढ़ में 504 संक्रमित
कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 39,35,585 हो गयी. 20 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 39,777 तक पहुंच गयी. तमिलनाडु में 1051 और छत्तीसगढ़ में 504 लोगों के संक्रमित होने की सूचना है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
तीसरे चरण के चुनाव से पहले फर्रुखाबाद में सीएपीएफ की 55 कंपनियां तैनात
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव से पहले फर्रुखाबाद में सीएपीएफ की 55 कंपनियां तैनात कर दी गयी हैं. उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण की वोटिंग है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
दिल्ली में कोरोना से 2 की मौत, 635 नये संक्रमित मिले
दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 635 नये संक्रमित मिले हैं. इसी दौरान 791 लोग स्वस्थ भी हुए. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनाके एक्टिव केस की संख्या 2,617 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट 5.16 फीसदी रही.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
सोमालिया के रेस्तरां में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 20 घायल
सोमालिया के हिरन क्षेत्र की राजधानी बेल्डेविन में दोपहर के भोजन के समय भीड़भाड़ वाले एक रेस्तरां में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया. इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
टारगेट किलिंग के लिए आया टीआरएफ आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ईदगाह क्षेत्र से टीआरएफ आतंकी को पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि वह क्षेत्र में टारगेट किलिंग के लिए आया था. आगे की जांच शुरू कर दी गयी है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कुमार विश्वास को Y श्रेणी सुरक्षा
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मशहूर कवि कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. उनकी सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी तैनात रहेंगे.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
बुरे फंसे अरविंद केजरीवाल, पंजाब में दर्ज होगी प्राथमिकी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में प्राथमिकी दर्ज होने वाली है. विरोधी पार्टियों पर अनर्गल आरोप लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन करने का केजरीवाल पर आरोप लगा है. शिरोमणि अकाली दल की शिकायत पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसएएस नगर के एससपी से कहा है कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायें.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
गायों की तस्करी मामले में ईडी को मिली एनामुल हक की कस्टडी
गायों की तस्करी मामले में ईडी को गौ तस्करी के मुख्य सरगना मोहम्मद एनामुल हक की कस्टडी मिल गयी है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एनामुल हक को 7 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया है. एनामुल पर आरोप है कि वह बांग्लादेश की सीमा से गायों की तस्करी का कारोबार करता है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
आतंकवाद की साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में छापे
आतंकवाद की साजिश से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 8 ठिकानों पर छापामारी की है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने शोक जताया
वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो के प्रमुख रवीश तिवारी का शनिवार को निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे और पिछले करीब दो वर्षों से इस बीमारी से जूझ रहे थे. उनके परिजनों और दोस्तों ने यह जानकारी दी. वह 40 वर्ष के थे.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
नेत्रहीन डॉक्टर को काउंसलिंग में शामिल होने की मिली अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने नेत्रहीन डॉक्टर को एमडी साइकियैट्री की काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दे दी है.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
अहमदाबाद ब्लास्ट में था UP के समाजवादी नेता का हाथ
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अहमदाबाद ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हुई. बहुत से लोग घायल हो गये. विस्फोट के पीछे समाजवादी पार्टी के नेताओं का हाथ था. अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बात जब आतंकवाद की होती है, तो भाजपा का स्टैंड बिल्कुल क्लियर है. आतंकवाद पर हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं.
5:03 AM. 20 Feb 225:03 AM. 20 Feb
PM मोदी ने सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर अफगानिस्तानसे आये एक सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
टीएमसी कार्यसमिति की बैठक
दिल्ली में 10 मार्च को होगी टीएमसी कार्यसमिति की बैठक, ममता बनर्जी हो सकती हैं शामिल.(आजतक न्यूज)
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
यूपी से हटा नाइट कर्फ्यू
कोरोना संक्रमण कम होने पर यूपी से हटा नाइट कर्फ्यू
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
पीएम मोदी ने किया बायो-CNG प्लांट का उद्घाटन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने किया बायो-CNG प्लांट का उद्घाटन.
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद
शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद.
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
मामला दर्ज
AAP की शिकायत पर सीएम चन्नी और कांग्रेस कैंडिडेट सिद्धू मूसवाला के खिलाफ मामला दर्ज
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
कन्नड़ अभिनेता कलातपस्वी राजेश का निधन
कन्नड़ अभिनेता कलातपस्वी राजेश का निधन, 89 साल की उम्र में बेंगलुरु में ली अंतिम सांस
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
खाली ट्रेन में लगी आग
बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन में लगी आग
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,270 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,270 नए मामले, 325 लोगों की मौत
8:05 PM. 19 Feb 228:05 PM. 19 Feb
क आतंकवादी ढेर
शोपियां के जैनापोरा में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर.
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ जारी
शोपियां के जैनापोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
गतिरोध के बीच रूस का आज से परमाणु अभ्यास
रूस की सेना ने एलान किया है कि आज यानी शनिवार को उसका सामरिक बल बड़े पैमाने पर अभ्यास करेंगे. यह घोषणा पश्चिम की आशंका के बीच की गयी है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस अभ्यास की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे. अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया जायेगा. इस अभ्यास की योजना कुछ समय पहले बनायी गयी थी.
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
युक्रेन पर रूस का हमला शुरू
पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर में एक कार में जोरदार धमाका हुआ है. इसके बाद गैस पाइपलाइन में आग लग गई. गौरतलब है कि इस शहर पर रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा हैं. ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि, यह हमला रूस से ‘फॉल्स फ्लैग अभियान’ का हिस्सा हो सकता है.
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
आतंक के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता
हालांकि किसी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है. सर्च अभियान में पुलिस ने एक इंसास रायफल और दर्जनों राउंड कारतूस बरामद किये हैं. मुठभेड़ स्थल पर जिस तरफ नक्सली थे, उधर जगह-जगह खून के धब्बे दिखायी पड़ रहे थे. बरामद इंसास के आधार पर पुलिस के अधिकारी यह कह रहे हैं कि इस तरह का हथियार रविंद्र गंझू दस्ते के रंथू उरांव, छोटू खेरवार या लाजिम अंसारी के पास है. अगर हथियार उन्हीं का मिला है, तब तीनों में से किसी एक को गोली भी लगी हो सकती है. शव मिलने के बाद ही सही तथ्य
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
महंगा होगा बालू और स्टोन चिप्स
झारखंड में फरवरी माह से बालू, स्टोन चिप्स (गिट्टी) समेत तमाम खनिजों पर यूजर चार्ज लगना शुरू हो गया है. इसका सीधा प्रभाव बालू और गिट्टी की कीमतों पर पड़ने लगा है. एक ट्रक गिट्टी लेने पर अब 2400 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा. वहीं एक ट्रक बालू लेने पर भी 600 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
सिंदूर लगाकर आई छात्रा को कॉलेज में प्रवेश से रोका
कर्नाटक हिजाब मामले को लेकर देशभर में विवाद जारी है. वहीं इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में भी लगातार सुनवाई जारी है. इस बीच, कर्नाटक के विजयपुरा शहर में शुक्रवार को माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची एक छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिये जाने की बात सामने आयी है. सिंदूर लगाकर पहुंची एक छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. साथ ही उससे सिंदूर हटाने के लिये कहा गया.
1:30 PM. 19 Feb 221:30 PM. 19 Feb
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News: उत्तर प्रदेश और पंजाब में कल वोटिंग होगी. यूक्रेन पर रूस की ओर से आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिका ने मास्को को कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है. सोमालिया के रेस्तरां में विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है.