मुख्य बातें
Breaking News: नर्मदा घाटी परियोजना के तहत बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल धंस गई है, जिससे काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए. राहुल बजाज का अंतिम संस्कार आज होगा. देश-दुनिया की खबर के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Breaking News: कर्नाटक में कल से खुल रहे स्कूल, प्रशासन ने की तैयारी
हिजाब विवाद के कारण कर्नाटक में बंद हुए स्कूल कल कोर्ट के आदेश से खुल रहे हैं, शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रशासन ने मीटिंग की और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना पाबंदियों में छूट मिली है. काॅलेजों और यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत दे दी गयी है.
हिजाब विवाद के बीच कल सोमवार 14 फरवरी सेे कर्नाटक में खुल रहे हैं . प्रथम चरण में कक्षा 1-10 तक के स्कूल खुलेंगे. वहीं विवाद को देखते हुए उडुपी में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लागू है.
रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर आग लगने की खबर आ रही है. टीवी न्यूज आज तक के अनुसार फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं.
लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चन्नी साहब आप फिर से सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या? चन्नी जी आपको एक सेकंड भी यहां पर शासन करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने अभी अरविंद केजरीवाल का भाषण सुना, वो कह रहे हैं कि हम नशे को भगाएंगे. केजरीवाल साहब पूरी दिल्ली को शराब में डुबोने के बाद आप पंजाब में आकर कहते हैं कि हम नशे से मुक्त करेंगे.