Bardhaman Railway Station Accident: बर्धमान स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवरब्रिज में गिरी महिला- 8 लोग घायल, रेलवे ने भगदड़ से किया इनकार

Bardhaman Railway Station Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर रविवार को देर शाम बड़ा हादसा हुआ. फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य लोगों के ऊपर एक महिला के गिरने से करीब 8 लोग घायल हो गए. घायलों में 5 महिलाएं और 3 पुरुष यात्री शामिल हैं. रेलवे ने भगदड़ की खबर को खारिज कर दिया है.

Bardhaman Railway Station Accident: भारतीय रेलवे के अनुसार, “रविवार की शाम, बर्धमान स्टेशन पर फुटओवरब्रिज से यात्रा कर रही एक महिला अपना संतुलन खो बैठी और फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर गिर गई. महिला के गिरने के बाद, उसके वजन का असर फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा, जिससे वे भी अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े. प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला. सभी 8 घायलों को इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई भगदड़ नहीं हुई थी और भीड़ सामान्य थी.”

मुआवजे के साथ-साथ घायलों का उचित इलाज कराएगा रेलवे

हावड़ा के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) विशाल कपूर ने बताया, “शाम करीब 5.30 बजे एक महिला प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से नीचे उतर रही थी. उसने अपना संतुलन खो दिया और महिला के गिरने के बाद उसका वजन फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा, जिससे वे भी अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े. आठ लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे घायलों को हरसंभव सहायता दे रहा है. घायलों को रेलवे की ओर से मुआवजा दी जाएगी और फ्री में इलाज कराया जाएगा. अगर बड़े अस्पताल में भी इलाज कराने की जरूरत पड़ी तो रेलवे पीछे नहीं हटेगा.” डीआरएम ने बताया- सभी घायल खतरे से बाहर हैं और सभी का इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >